{"_id":"61269e648ebc3e678e1fcd7e","slug":"indian-origin-man-sentenced-two-yr-jail-in-fraud-case-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: कोविड धोखाधड़ी मामले में भारतवंशी को दो साल कैद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: कोविड धोखाधड़ी मामले में भारतवंशी को दो साल कैद
Thu, 26 Aug 2021 01:17 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:17 AM IST
सार
- 18 लाख डॉलर आपदा राहत कर्ज के लिए फर्जी दस्तावेज देकर हासिल किए
- मोहन को वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ वाशिंगटन में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में भारतीय मूल के 48 वर्षीय एक प्रौद्योगिकी पेशेवर को संघीय कोविड-19 आपदा राहत कर्ज सुविधा में से फर्जी दस्तावेजों के जरिये करीब 18 लाख डॉलर हासिल करने के जुर्म में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
अमेरिकी न्याय मंत्रालय के मुताबिक, वाशिंगटन राज्य के क्लाइड हिल के रहने वाले मुकुंद मोहन ने 15 मार्च को धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोप स्वीकार किए थे।
माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन में काम कर चुके मोहन ने सरकार के पे-चेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम के जरिये कर्ज हासिल करने के लिए फर्जी रोजगार दस्तावेज दिए। उसने उन कंपनियों के लिए कर्ज हासिल किया जो वह कथित तौर पर चलाता था।
विज्ञापन
उसने जाली दस्तावेज के जरिये 55 लाख डॉलर के कर्ज के लिए आवेदन दिया और जुलाई 2020 में गिरफ्तारी से पहले उसे 18 लाख डॉलर मिले। मोहन को वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ वाशिंगटन में मंगलवार को दो साल की जेल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन