{"_id":"61bbb190b6e9f6467e4a8048","slug":"indian-origin-man-sentenced-for-causing-mother-death-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: मानसिक रूप से पीड़ित भारतीय मूल के युवक को सजा, बल्ला मारकर कर दी थी मां की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: मानसिक रूप से पीड़ित भारतीय मूल के युवक को सजा, बल्ला मारकर कर दी थी मां की हत्या
Fri, 17 Dec 2021 03:07 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 17 Dec 2021 03:07 AM IST
सार
25 नवंबर, 2020 को शनील पटेल ने अपनी मां पर क्रिकेट के बल्ले से हिंसक हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद पटेल को अगले दिन, 26 नवंबर, 2020 को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में एक भारतीय मूल के मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति को उसकी मां के हत्या के आरोप में सजा सुनाई है। व्यक्ति ने अपनी मां की सिर में बल्ला मारकर हत्या कर दी थी। उसको अब अनिश्चितकालीन के लिए अस्पताल में रखा जाएगा।
विज्ञापन
लंदन की ओल्ड बेली कोर्ट में शनील पटेल को सजा सुनाई गई थी। उसको अपनी मां के हत्या के आरोप में दोषी पाया गया था। उसकी मां का नाम हंसा पटेल था। वह 62 साल की थीं। जांच का नेतृत्व करने वाले मेट्रोपॉलिटन पुलिस स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर मारिया ग्रीन ने कहा कि इस मामले में न्याय के बारे में बात करना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की मां हंसा अपने के साथ बेटे शनील को बहुत प्यार करती थी। वह हाल ही में सेवानिवृत्त हुई थी ताकि वह अपने पति के साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित बेटे की देखभाल कर सके। उनका निधन उनके पति, बेटे और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
25 नवंबर, 2020 को शनील पटेल ने अपनी मां पर क्रिकेट के बल्ले से हिंसक हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद पटेल को अगले दिन, 26 नवंबर, 2020 को गिरफ्तार कर लिया गया। पटेल ने गिरफ्तारी के समय जो कपड़े पहने थे, उन्हें जब्त कर लिया गया, उनकी फोरेंसिक जांच की गई और उनकी मां के खून के निशान पाए गए।
घटनास्थल से खून से सने जूते के निशान भी आरोपी के जूते के निशान से मेल खाते थे जो पटेल ने गिरफ्तारी के समय पहने थे। हमले में इस्तेमाल किया गया खून से सना क्रिकेट बैट लिविंग रूम से बरामद किया गया है। हमले के दौरान लगी चोट के कारण बल्ले के हैंडल में पटेल के खून के निशान थे।