{"_id":"64e9adfbc07e60319408a066","slug":"indian-origin-man-jailed-for-smuggling-banned-drugs-into-the-uk-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को हुई जेल, प्रतिबंधित ड्रग्स की तस्करी का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को हुई जेल, प्रतिबंधित ड्रग्स की तस्करी का आरोप
Sat, 26 Aug 2023 01:33 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:33 PM IST
सार
दोनों आरोपियों ने शुरुआत में ए-क्लास की प्रतिबंधित ड्रग्स की आपूर्ति की साजिश के आरोपों से इनकार किया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट में मुकदमा शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने अपनी दलीलों में खुद को दोषी मान लिया। इसके बाद शुक्रवार को उसी अदालत में उन्हें अपराधों के लिए सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) के नेतृत्व में एक जांच के बाद ब्रिटेन में प्रतिबंधित ड्रग्स की तस्करी की साजिश का दोषी पाए जाने पर भारतीय मूल के एक व्यक्ति और उसके साथी को 12-12 साल कैद की सजा सुनाई गई। 37 वर्षीय संदीप सिंह राय और 43 वर्षीय बिली हेयरे एक संगठित अपराध समूह (ओसीजी) से संबंधित है। दोनों को मेक्सिको से एक कार्गो विमान के जरिये ब्रिटेन में 30 किलो कोकीन और 30 किलो एम्फैटेमिन की तस्करी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन
दोनों ने शुरुआत में ए-क्लास की प्रतिबंधित ड्रग्स की आपूर्ति की साजिश के आरोपों से इनकार किया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट में मुकदमा शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने अपनी दलीलों में खुद को दोषी मान लिया। इसके बाद शुक्रवार को उसी अदालत में उन्हें अपराधों के लिए सजा सुनाई गई। एनसीए ऑपरेशंस मैनेजर क्रिस डुप्लॉक ने कहा, राय और हेयरे मेक्सिको से ब्रिटेन में ए-क्लास के ड्रग्स की तस्करी करने के एक जटिल प्रयास के पीछे शामिल थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर हमने उन्हें नहीं रोका होता, तो वे और अधिक ड्रग्स लाने के लिए बार-बार इस मार्ग का उपयोग करते। देश और विदेश में साझेदारों के साथ काम करते हुए हम क्लास-ए ड्रग्स की आपूर्ति को बाधित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, क्योंकि यह ब्रिटेन के समुदायों में सामूहिक हिंसा और वास्तविक पीड़ा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
एनसीए के जांचकर्ता राय और हेयरे की तस्करी की योजनाओं पर नजर रख रहे थे और सीमा बल के साझेदारों को खुफिया जानकारी मुहैया करा रहे थे। सीमा बल को पिछले साल मई में हीथ्रो हवाई अड्डे पर एक फ्लाइट के लैंड करने के बाद ड्रग्स मिली थी।