फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin man jailed for defrauding property buyers in UK

UK: भारतीय मूल के व्यक्ति को तीन साल कैद की सजा; संपत्ति खरीदारों से धोखाधड़ी के मामले में ठहराया गया दोषी

Sun, 04 Jun 2023 04:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 04 Jun 2023 04:05 PM IST
सार

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस बारे में बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि धोखेधड़ी के इन मामलों को मई 2019 से जनवरी 2021 के बीच अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Indian-origin man jailed for defrauding property buyers in UK
फैसला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में संपत्ति खरीदने के नाम पर मदद करने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई गई है। स्कॉटलैंड यार्ड ने इस बारे में जानकारी दी है। स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि 64 वर्षीय जसपाल सिंह जुटला को गुरुवार को लंदन के आइलवर्थ क्राउन कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संपत्ति खरीदने के लिए लोगों की मदद करने के नाम पर उसने करीब 16,000 पाउंड की धोखाधड़ी की थी। उसके शिकार लोगों में ज्यादातर भारतीय मूल के लोग हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस बारे में बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि धोखेधड़़ी के इन मामलों को मई 2019 से जनवरी 2021 के बीच अंजाम दिया गया था। आरोपी ने पिछले साल अगस्त में अक्सब्रिज मजिस्ट्रेट अदालत में पहले की सुनवाई में अपना जुर्म कबूल किया था। लंदन की आइलवर्थ क्राउन अदालत ने जुट्टला को बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी करने के जुर्म में सज़ा सुनाई।
विज्ञापन


बयान में यह भी कहा गया है कि जसपाल सिंह जुटला झूठे अभ्यावेदन द्वारा धोखाधड़ी के चार मामलों और संपत्ति बेचने के लिए अधिकृत नहीं होने के बाद भी उसे बेचने के एक मामले में सजा सुनाई गई है। इसमें बताया गया था कि उसने चार लोगों से आवास ऋण सलाहकार बनकर 15,970 पाउंड की ठगी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मेट्रोपोलिटन पुलिस की केंद्रीय विशेषज्ञ अपराध इकाई में वित्तीय जांचकर्ता डिटेक्टिव कांस्टेबल अनीता शर्मा ने इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जुटला बेहतरीन जीवनशैली के लिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। उन्होंने यह भी कहा कि वो पेशेवर ठग है, उसने अपने ही समुदाय के लोगों को ठगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed