फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man charged for assault, harassment and criminal trespass in Singapore CBD

Singapore: भारतीय मूल के व्यक्ति को सिंगापुर में हमला करने और अन्य अपराधों में आरोपित किया गया, हुआ गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2023 12:38 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, सिंगापुर।
पीटीआई, सिंगापुर। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 12 Apr 2023 12:38 PM IST
सार

अखबार ने पुलिस के हवाले से कहा कि एक 25 वर्षीय व्यक्ति को बाद में एक आपत्तिजनक हथियार रखने, एक लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल का उपयोग करने और एक लोक सेवक के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Indian origin man charged for assault, harassment and criminal trespass in Singapore CBD
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

सिंगापुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में कथित रूप से कुल्हाड़ी लहराने के मामले में एक अदालत में भारतीय मूल के 25 वर्षीय व्यक्ति को हमला करने और अन्य अपराधों में आरोपित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन


‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की खबर के मुताबिक, यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मनोहर थिरुनावुक्करासु (Manohar Thirunavukkarasu) मंगलवार सुबह सीबीडी के स्टैमफोर्ड रोड पर रैफल्स सिटी शॉपिंग मॉल की ओर सड़क पार करते हुए कुल्हाड़ी लहराते हुए दिखाई दे रहा है। फिर वह पास की ट्रैफिक लाइट पर खड़ी एक पुलिस कार की ओर जाता है, जहां दो वर्दीधारी अधिकारी उस पर अपने हथियार तानते हैं।

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद उस व्यक्ति ने अपनी कुल्हाड़ी फेंक दी, जो बगल के फुटपाथ पर जा गिरी। पहले एक बयान में पुलिस ने कहा था कि उन्हें मंगलवार सुबह स्टैमफोर्ड रोड पर झगड़े की सूचना मिली थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो झगड़े की सूचना मिलने से पहले का है या बाद का। दैनिक अखबार ने पुलिस के हवाले से कहा कि एक 25 वर्षीय व्यक्ति को बाद में आपत्तिजनक हथियार रखने, लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल का उपयोग करने और एक लोक सेवक के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यह भी कहा कि एक 71 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि एक 29 वर्षीय व्यक्ति जांच में सहायता कर रहा है। मनोहर को चिकित्सकीय जांच के लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भेजा जाएगा। इस मामले की सुनवाई 26 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed