फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man becomes first Indian to win an Ward assembly election in Japan

जापान में भारतीय मूल के व्यक्ति ने बढ़ाया देश का मान, वार्ड असेम्बली चुनावों में हासिल की जीत

Tue, 23 Apr 2019 06:10 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, टोक्यो
भाषा, टोक्यो Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 23 Apr 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Indian origin man becomes first Indian to win an Ward assembly election in Japan
- फोटो : twitter

भारतीय मूल के एक जापानी व्यक्ति ने इतिहास रचते हुये तोक्यो के इदोगावा वार्ड असेम्बली चुनाव में जीत हासिल कर ली है। जापान के चुनावों में विजय हासिल करने का कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय हो गए हैं। 

विज्ञापन


जापान की नागरिकता ग्रहण कर चुके पुराणिक योगेंद्र (41) को कुल पड़े 2,26,561 वैध मतों में से पांचवें सर्वाधिक 6,447 मत मिले। उन्हें लोग प्यार से ‘योगी’ बुलाते हैं। यह चुनाव 21 अप्रैल को हुआ था और इसमें जापान में संयुक्त स्थानीय चुनावों के लिए मत डाले गए थे। जापान के समाचार पत्र आशी शिमबुन ने यह खबर दी है। 
विज्ञापन


जापान की कांस्टीटयूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन से जीत हासिल करने वाले ‘योगी’ ने कहा, ‘‘मैं जापानी और विदेशियों के मध्य पुल का काम करना चाहता हूं।’’ इदोगावा वार्ड ऐसा इलाका है जहां पर भारतीय सबसे अधिक संख्या में रहते हैं। तोक्यो के इस वार्ड में 4,300 या उससे अधिक भारतीय रहते है जबकि जापान में रहने वाले कुल भारतीयों की तादाद 34 हजार है। इदोगावा वार्ड में चीनी और कोरियाई भी बड़ी संख्या में रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी 1997 में तब जापान आये थे जब वह विश्वविद्यालय के छात्र थे। वह दो साल के अध्ययन के बाद वापस आ गये और फिर 2001 में बतौर इंजीनियर काम करने पहुंचे। बाद में उन्होंने बैंक और दूसरी कंपनियों में काम किया। वह इदोगावा वार्ड में 2005 से रह रहे है। बाद में उन्होंने जापान की नागरिकता हासिल की और राजनीति में कदम रख दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed