{"_id":"5c97355abdec22144763299a","slug":"indian-origin-homes-targeted-for-gold-robberies-in-britain-says-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में सोने की चोरी के लिए भारतीय घरों को बनाया जा रहा निशाना: रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में सोने की चोरी के लिए भारतीय घरों को बनाया जा रहा निशाना: रिपोर्ट
Sun, 24 Mar 2019 01:14 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में चोर भारतीय मूल के लोगों के घरों को अधिक निशाना बना रहे हैं। यहां बीते पांच सालों में 1300 करोड़ रुपये के सोने की चोरी हुई है। इस बात का खुलासा फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन के आग्रह से शनिवार को हुआ है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक यहां ऐसा माना जाता है कि शादी के समय सोने की सबसे अधिक खरीद की जाती है और दक्षिण एशियाई मूल के परिवार इन्हें घरों में ही संभालकर रखते हैं। ताकि उन्हें आने वाली पीढ़ियों को सौंपा जा सके। 2013 के बाद से अब तक 28 हजार चोरी के मामले सामने आए हैं। पीड़ितों में सबसे अधिक भारतीय मूल के लोग हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी लंदन के साउथहॉल में एशियाई सोने के कारोबारी संजय कुमार का कहना है कि भारतीय लोग अपनी बचत का निवेश सोने में करते हैं। जिसका सांस्कृतिक महत्व भी है। इसे शुभ माना जाता है। हम एशियाई लोग इस संस्कृति का पालन करते हैं। ये बात चोरों को भी अच्छे से समझ में आ चुकी है। इसलिए वो बड़ी संख्या में भारतीय मूल के परिवारों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी है कि 2017-18 के बीच 192 करोड़ रुपये की 3300 चोरियां हुईं। इस दौरान केन्ट पुलिस ने 145 करोड़ रुपये की 89 चोरी और ग्रेटर मैनचैस्टर पुलिस ने 136 करोड़ रुपये की 238 चोरियों के मामले दर्ज किए। इसी के चलते हर साल दिवाली, नवरात्रि और होली जैसे त्योहारों पर भारतीयों को सतर्क भी किया जाता है।