फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian origin girl murder case in britain boyfriend found guilty sabita thanwani

Britain: भारतीय मूल की छात्रा की हत्या में प्रेमी दोषी करार, गला काटकर की थी नृशंस हत्या

Sun, 02 Jul 2023 08:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 02 Jul 2023 08:59 PM IST
सार

पुलिस जांच में पता चला कि सबिता और माहेर के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस ने भी हत्यारे को देखा लेकिन वह मौके से फरार होने में सफल रहा था। बाद में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर माहेर को पकड़ा।

विज्ञापन
indian origin girl murder case in britain boyfriend found guilty sabita thanwani
सबिता थानवानी की तस्वीर और उसका हत्या प्रेमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल की छात्रा सबिता थानवानी की हत्या में ब्रिटेन की अदालत ने उसके ट्यूनिशियाई मूल के प्रेमी को दोषी करार दिया है। कोर्ट सितंबर में सजा सुनाएगी। बता दें कि बीते साल उत्तरी लंदन के क्लार्केनवेल इलाके में माहेर मारौफ (23 वर्षीय) ने अपनी प्रेमिका सबिता थानवानी की गला काटकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को लंदन के बैले कोर्ट में सुनवाई के दौरान माहेर मारौफ को हत्या का दोषी करार दिया गया। 
विज्ञापन


गला काटकर की गई थी हत्या
सबिता का शव, यूनिवर्सिटी द्वारा मुहैया कराए गए आवासीय परिसर के कमरे से बरामद हुआ था। सबिता की गला काटकर बेरहमी से हत्या की गई थी। पड़ोस के लोगों ने शोर-शराबा सुनकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस जांच में पता चला कि सबिता और माहेर के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस ने भी हत्यारे को देखा लेकिन वह मौके से फरार होने में सफल रहा था। बाद में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर माहेर को पकड़ा।
विज्ञापन


माहेर को गिरफ्तार किया गया तब उसपर एक इमरजेंसी वर्कर को पीटने का भी आरोप है। फिलहाल माहेर को ब्रोडमूर स्थित एक मनोरोग अस्पताल उच्च सुरक्षा में रखा गया है। कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी हुई। आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अरबी भाषा के जानकार की मदद से सुनवाई हुई। अब सितंबर में कोर्ट दोषी को सजा सुनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed