फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin executive dies after being assaulted in US

US: अमेरिका में पीटे जाने की वजह से घायल हुए भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत; शोटो रेस्त्रां के बाहर हुई थी घटना

Sat, 10 Feb 2024 09:47 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 10 Feb 2024 09:47 AM IST
सार

US: राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक और भारतीय मूल के शख्स की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक रेस्तरां के बाहर उनकी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बहस हो गई थी। जिसने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनका सिर फुटपाथ जा लगा। 

विज्ञापन
Indian-origin executive dies after being assaulted in US
विवेक तनेजा - फोटो : डायनेमो टेक्नोलॉजीज

विस्तार

अमेरिका में भारतीय लोगों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल के दिनों में भारत के कई छात्रों को निशाना बनाया गया है। अब खबर है कि वॉशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर एक और भारतवंशी पर हमला किया गया। खबरों के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति से कहासुनी के दौरान उनकी हत्या की गई। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन

वॉशिंगटन में कहां हुई घटना 
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक, घटना 2 फरवरी को 15वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के 1100 ब्लॉक पर रात करीब दो बजे हुई। जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें विवेक तनेजा (41 वर्षीय) का फुटपाथ पर मिले। उन्हें जानलेवा चोटें आई हुईं थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहासुनी के बाद तनेजा पर हमला
वॉशिंगटन डीसी के एक टेलीविजन स्टेशन 'डब्ल्यूयूएसए' ने कहा, "शुरुआती जांच में पाया गया कि तनेजा और एक व्यक्ति के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने तनेजा को जमीन पर गिरा दिया और उसकार सिर फुटपाथ पर जा लगा। बुधवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस अब तनेजा की मौत को हत्या मानकर चल रही है।" 

विज्ञापन

कौन थे भारतीय मूल के विवेक तनेजा
तनेजा डायनेमो टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक और अध्यक्ष थे। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, तनेजा डायनेमो उन रणनीतिक और साझेदारी की पहलों का नेतृत्व करते थे, जिनमें संघीय सरकार के अनुबंध क्षेत्र पर जोर दिया जाता था। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है। आरोपी निगरानी वाले कैमरों में कैद हुआ है। 

जनता से मदद मांग रही पुलिस
मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) हत्या में शामिल संदिग्ध का पता लगाने के लिए जनता से मदद मांग रहा है। एमपीडी के दस्तावेजों के मुताबिक, हमले की घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हमले के बाद जानलेवा हमले की चोटों के साथ पीड़ित को पाया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। सात फरवरी को पीड़ित ने दम तोड़ दिया। एमपीडी ने मामले में जानकारी देने वाले लोगों के लिए इनाम का एलान किया है। 

भारतीय लोगों पर हो रहे हमले
इसी हफ्ते की शुरुआत में शिकागो में लुटेरों ने भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर हमला किया था। इससे पहले जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक नशे के आदी बेघर शख्स ने भारतीय छात्र विवेक सैनी पर जानलेवा हमला किया था। इस साल अमेरिका में भारतीय मूल के चार अन्य छात्रों की भी मौत की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed