फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin doctor in Scotland jailed for 12 years over sex offences news in Hindi

Scotland: भारतीय मूल के डॉक्टर को स्कॉटलैंड में 12 साल कारावास की सजा, यौन अपराधों में ठहराया गया दोषी

Wed, 25 May 2022 11:10 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 25 May 2022 11:10 PM IST
सार

72 वर्षीय डॉक्टर कृष्णा सिंह को 35 साल की अवधि में 47 महिला मरीजों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में दोषी करार दिया गया है।

विज्ञापन
Indian origin doctor in Scotland jailed for 12 years over sex offences news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

स्कॉटलैंड में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को बुधवार को 12 साल कारावास की सजा सुनाई गई। उसे यह सजा 35 साल के दौरान 47 महिला मरीजों के खिलाफ यौन अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद सुनाई गई। नॉर्थ लैनार्कशायर के जनरल प्रैक्टिशनर कृष्णा सिंह (72) पर चुंबन करने, जबरन पकड़ने, अनुचित परीक्षण करने और अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप थे। पिछले महीने ग्लासगो में हाईकोर्ट के सामने सिंह ने इन आरोपों को गलत बताया था। 

विज्ञापन


न्यायाधीश लॉर्ड आर्मस्ट्रांग ने सजा सुनाने की सुनवाई के दौरान कहा कि आपने चिकित्सा पेशे के मानकों का अपमान किया है और महिला मरीजों के भरोसे को तोड़ा है। सिंह ने कहा था कि मरीजों के आरोप गलत थे और इनमें से कुछ परीक्षण ऐसे थे जिन्हें उन्होंने भारत में चिकित्सा प्रशिक्षण के दौरान सीखे थे। लेकिन उसे कई यौन अपराधों में दोषी पाया गया। जानकारी के अनुसार कृष्णा सिंह ने इन अपराधों को साल 1983 से 2018 के बीच अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


स्कॉटलैंड पुलिस के डिटेक्टिव्स ने सिंह के खिलाफ जांच तब शुरू की थी जब 2018 में एक महिला उसके खिलाफ शिकायत लेकर आगे आई थी। अप्रैल 2018 में उसे गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ आरोप लगाए गए थे। यौन अपराधों के ये मामले सामने आने से पहले सिंह को समुदाय का एक सम्मानित सदस्य माना जाता था। उसे मेडिकल सेवाओं में अपने योगदान के लिए रॉयल एमबीई ऑनर के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed