फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Origin Doctor Appointed As New Health Commissioner Of New York City

भारतीय मूल के डॉक्टर न्यूयॉर्क शहर के नए स्वास्थ्य आयुक्त नियुक्त

Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
Indian Origin Doctor Appointed As New Health Commissioner Of New York City
covid 19 - फोटो : अमर उजाला

जन स्वास्थ्य में विशेषज्ञता वाले भारतीय मूल के 39 वर्षीय डॉक्टर डीए चोकसी को न्यूयॉर्क शहर का नया स्वास्थ्य आयुक्त नियुक्त किया गया है। शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो ने शहर में कोरोना वायरस की अभूतपूर्व चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाने के लिए उनकी तारीफ की। चोकसी को मंगलवार को शहर के स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग विभाग का आयुक्त नामित किया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. ओक्सिरिस बारबोट ने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्लासियो ने कहा कि चोकसी ने अपना करियर ऐसे लोगों के लिए लड़ने में बिताया जिन्हें अक्सर पीछे छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा, कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान उन्होंने अभूतपूर्व चुनौतियों में हमारे शहर की जन स्वास्थ्य प्रणाली का नेतृत्व करने में मदद की। मुझे पता है कि एक निष्पक्ष और स्वस्थ शहर के लिए हमारी लड़ाई को आगे बढ़ाने का प्रभार संभालने के लिए वह तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed