{"_id":"698645f796d8d48869021a23","slug":"indian-origin-businessman-found-guilty-in-drink-spike-case-in-uk-london-court-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"London: लंदन में ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने के मामले में भारतीय मूल का कारोबारी दोषी, बाद में तय होगी सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
London: लंदन में ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने के मामले में भारतीय मूल का कारोबारी दोषी, बाद में तय होगी सजा
Sat, 07 Feb 2026 01:20 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:20 AM IST
सार
मेट पुलिस ने बताया कि ड्रिंक स्पाइकिंग मामलों से निपटने के लिए पुलिस अब पहले से ज्यादा प्रशिक्षित है और नाइटटाइम स्थलों के साथ मिलकर काम कर रही है। पुलिस ने बताया कि ऐसे अपराधों पर सख्ती के चलते पिछले वर्ष आपराधिक मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
Court Room
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन की एक अदालत ने भारतीय मूल के कारोबारी विकास नाथ को एक महिला की ड्रिंक में खतरनाक नशीला पदार्थ मिलाने के मामले में दोषी करार दिया है। यह घटना करीब दो साल पहले लंदन के एक नाइटक्लब में हुई थी।
63 वर्षीय विकास नाथ लंदन में फाइन-डाइनिंग भारतीय रेस्तरां से जुड़े रहे हैं। उन्होंने ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने और प्रतिबंधित ड्रग रखने के आरोपों से इनकार किया था, लेकिन साउथवर्क क्राउन कोर्ट की जूरी ने उन्हें यौन अपराध के इरादे से पदार्थ देने और क्लास-बी नियंत्रित ड्रग रखने का दोषी पाया।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: पुलिस से झड़प में इंकिलाब मंच के 50 कार्यकर्ता घायल, उस्मान हादी के लिए न्याय की कर रहे थे मांग
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी, सजा की तारीख बाद में होगी तय
दोषसिद्धि के बाद नाथ को हिरासत में भेज दिया गया है। सजा की तारीख बाद में तय की जाएगी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के पब्लिक प्रोटेक्शन कमांड से जुड़े डिटेक्टिव कांस्टेबल लुइस प्रायर ने कहा कि नाथ की हरकतें 'घिनौनी और खतरनाक' थीं। उन्होंने कहा कि महिला की गैरमौजूदगी में उसकी ड्रिंक में खतरनाक पदार्थ मिलाना यौन गतिविधि को संभव बनाने की कोशिश थी।
अदालत में बताया गया कि जनवरी 2024 में लंदन के एक विशिष्ट क्लब 'एनाबेल्स' में क्लब स्टाफ ने नाथ को एक छोटी बोतल से स्ट्रॉ के जरिए महिला की ड्रिंक में तरल मिलाते हुए देखा। कर्मचारियों ने समय रहते ड्रिंक बदल दी और पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: US Sanctions Iran Oil: ईरान के तेल कारोबार पर अमेरिका का वार, भारतीय कंपनी समेत 15 संस्थाओं पर सख्त प्रतिबंध
आरोपी के घर से भी बरामद हुई थीं नशीले पदार्थ की दो शीशियां
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में नाथ को अपनी जेब से छोटी बोतल निकालकर दो बार ड्रिंक में तरल मिलाते हुए देखा गया। बाद में शौचालय के फ्लश टैंक से एक खाली बोतल बरामद की गई। फॉरेंसिक जांच में ड्रिंक में जीबीएल (गामा-ब्यूटिरोलैक्टोन) पाया गया, जिसे डेट-रेप ड्रग कहा जाता है। नाथ के घर की तलाशी में भी रसोई के सिंक के नीचे से इसी तरह के तरल से भरी दो बोतलें मिलीं।
अन्य वीडियो