{"_id":"698628b140445c0161021d70","slug":"inqilab-mancha-activists-injured-in-clash-with-police-in-bangladesh-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: पुलिस से झड़प में इंकिलाब मंच के 50 कार्यकर्ता घायल, उस्मान हादी के लिए न्याय की कर रहे थे मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: पुलिस से झड़प में इंकिलाब मंच के 50 कार्यकर्ता घायल, उस्मान हादी के लिए न्याय की कर रहे थे मांग
Fri, 06 Feb 2026 11:15 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:15 PM IST
सार
बांग्लादेश में इंकिलाब मंच के 50 कार्यकर्ता अपने नेता उस्मान हादी की हत्या का न्याय मांगते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने बट, साउंड ग्रेनेड और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। हादी की हत्या की जांच को लेकर अंतरिम सरकार ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में इंकिलाब मंच के कार्यकर्ता
- फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब
विस्तार
बांग्लादेश में उग्र दक्षिणपंथी संगठन इंकिलाब मंच के 50 कार्यकर्ता शुक्रवार को पुलिस के साथ झड़प में घायल हो गए। ये कार्यकर्ता अपने नेता शरीफ उस्मान हादी की पिछले साल हत्या के मामले में तत्काल न्याय की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। झड़प उस समय हुई, जब प्रदर्शनकारी पुलिस की ओर से लगाए गए अवरोधकों (बैरिकेड) को हटाने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस ने बट, साउंड ग्रेनेड और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया
जब प्रदर्शनकारी अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के आधिकारिक निवास जमुना के सामने सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, ढाका पुलिस ने बट, साउंड ग्रेनेड और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
उस्मान हादी कौन थे और मौत कैसे हुई?
आज की झड़पों को लेकर चश्मदीदों ने क्या बताया?
चश्मदीदों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, तब पुलिस ने सख्ती दिखाई। स्थानीय अखबारों के अनुसार, पुलिस कार्रवाई में 50 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें इंकिलाब मंच के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर भी शामिल हैं। पुलिस कार्रवाई के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने राजधानी के शाहबाग इलाके में एक प्रमुख चौराहे को जाम किया, जिससे यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
ढाका पुलिस ने क्या कहा?
ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों को कानूनी तरीके से भगाया गया और कोई घातक हथियार या गोलीबारी नहीं हुई। घायलों में से 23 को ढाका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि किसी को गोली नहीं लगी।
ये भी पढ़ें: कौन थीं करेन मुल्डर?: कई बड़े नेताओं-प्रिंस अल्बर्ट पर लगाए थे दुष्कर्म के आरोप, क्या एपस्टीन से था संबंध
अंतरिम सरकार ने हादी की हत्या की जांच पर क्या कहा?
इंकिलाब मंच ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया, जबकि यूनुस के कार्यालय ने पहले ही कहा था कि हादी की हत्या की जांच संयुक्त राष्ट्र को सौंपी जाएगी। यूनुस के प्रेस सचिव शफिकुल आलम ने कहा कि सरकार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (ओएचसीएचआर) से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगी। झड़पों के बाद यूनुस के कार्यालय ने दोहराया कि अंतरिम सरकार जांच के कानूनी पहलुओं की गहराई से समीक्षा कर रही है और आठ फरवरी को संयुक्त राष्ट्र की संबंधित एजेंसी को पत्र भेजेगी।

- उस्मान हादी 2024 के छात्रों के नेतृत्व वाले प्रदर्शन के अग्रणी कार्यकर्ता थे।
- बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों ने उस समय की प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार को गिरा दिया था।
- उस्मान हादी 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनाव के उम्मीदवार भी थे।
- उनको 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार करते समय राजधानी में गोली मारी गई और बाद में उनकी मौत हो गई।