फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Origin author Avni Doshi named in 13 writers list for Booker Prize 2020

Booker Prize 2020 : पुरस्कार की दौड़ में भारतवंशी लेखिका अवनि दोशी भी शामिल

Tue, 28 Jul 2020 07:07 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Jul 2020 07:07 PM IST
सार

दुबई में रहने वाली भारतवंशी लेखिका अवनि दोशी समेत 13 लेखकों के नाम को 2020 के बुकर पुरस्कार के लिए संक्षिप्त सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में दो बार बुकर पुरस्कार जीत चुकीं प्रसिद्ध लेखिता हिलेरी मेंटल का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन
Indian Origin author Avni Doshi named in 13 writers list for Booker Prize 2020
अवनि दोशी - फोटो : www.instagram.com/avnidoshi

विस्तार

चयन मंडल ने लेखकों की संक्षिप्त सूची तैयार करने के लिए ब्रिटेन और आयरलैंड में अक्टूबर 2019 से प्रकाशित 162 उपन्यासों का आकलन किया। इसमें से छह लेखकों के नाम की घोषणा सितंबर में होगी और नवंबर में पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


मेंटल को ‘द मिरर एंड द लाइट’ के लिए और दोशी को उनके उपन्यास ‘बर्न्ट शुगर’ ( Burnt Sugar ) के लिए इस सूची में जगह मिली है। चयन मंडल ने कहा, ‘दोशी ने मां-बेटी के जटिल और असमान्य रिश्तों को बहुत खूबसूरती के साथ बयां किया है।’
विज्ञापन


अमेरिका में जन्मीं और अब दुबई में रह रहीं दोशी ने अपने पहले उपन्यास के बारे में लंबी यात्रा का जिक्र किया था। पिछले साल भारत में उनकी किताब ‘गर्ल इन व्हाइट कॉटन’ का विमोचन हुआ था। ब्रिटेन में पिछले बृहस्पतिवार को ‘बर्न्ट शुगर’ के तौर पर इसे जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दोशी ने कहा, मुझे यह समाचार मेरे संपादक ने आज सुबह दिया और मेरा पूरा दिन आश्चर्य में बीता। यह जानकर खुशी हुई कि चयनकर्ताओं को किताब में कुछ अच्छा दिखा। दोशी ने कहा कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रही हैं।

बता दें कि गल्प (फिक्शन) के लिए बुकर पुरस्कार में किसी भी देश के लेखक हिस्सा ले सकते हैं। बशर्ते किताब अंग्रेजी में होनी चाहिए और इसका प्रकाशन ब्रिटेन या आयरलैंड में होना चाहिए। अंतिम सूची की छह किताबों की घोषणा 15 सितंबर को की जाएगी।


साल 2019 का बुकर पुरस्कार संयुक्त रूप से दो लेखिकाओं मार्गरेट एटवुड और बर्नार्डिन एवरिस्टो को दिया गया था। भारतीय लेखकों में सलमान रुश्दी, अरुंधति रॉय, किरन देसाई और अरविंद अडिगा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed