{"_id":"600163898ebc3e316538c437","slug":"indian-origin-amerian-man-killed-his-daughter-and-mother-in-law-and-then-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के व्यक्ति ने बेटी, सास की हत्या के बाद की आत्महत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय मूल के व्यक्ति ने बेटी, सास की हत्या के बाद की आत्महत्या
Fri, 15 Jan 2021 03:12 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 15 Jan 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
gun suicide officer
अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी और सास की गोली मार कर हत्या करने के बाद खुद को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अल्बानी से 19 किलोमीटर दक्षिण में शोडैक कस्बे में अपने घर में भूपिंदर सिंह ने अपनी बेटी जसलीन कौर और सास मंजीत कौर को गोली मार दी।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जसलीन कौर और मंजीत कौर दोनों की मौत गोली लगने के कारण हुई है और दोनों को बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे घरेलू हिंसा के दौरान गोली लगी। एक अन्य महिला रसपाल कौर को हाथ में गोली लगी है, लेकिन वह बच निकलने में सफल रही।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रसपाल कौर का अल्बानी मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।