फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian national shot dead in Sydney by Australian police

Australia: सिडनी में पुलिस ने भारतीय नागरिक को मारी गोली, भारत ने मांगी पूरी रिपोर्ट

Wed, 01 Mar 2023 03:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 03:31 PM IST
सार

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि ऑबर्न रेलवे स्टेशन पर छुरा घोंपने की घटना में अहमद की पहचान एक संदिग्ध के रूप में की गई थी। साथ ही वह पुलिस को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा था। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया से पूरी रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
Indian national shot dead in Sydney by Australian police
गोली मारी।

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय नागरिक की वहां की पुलिस ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।  ये घटना सिडनी में एक रेलवे स्टेशन पर हुई। जहां कथित तौर पर भारतीय नागरिक द्वारा सफाईकर्मी को चाकू मारने और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धमकाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने यह कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। वहीं, भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया से पूरी रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के निवासी के रूप में हुई पहचान
मृतक भारतीय नागरिक की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले 32 साल के मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद के रूप में हुई है। सिडनी में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने उसकी पहचान की है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि अहमद ने मंगलवार को सिडनी के ऑबर्न ट्रेन स्टेशन पर 28 वर्षीय सफाईकर्मी पर कथित तौर पर हमला किया। इसके बाद उसने दो पुलिस अधिकारियों पर भी हमला करने की कोशिश की। उसी दौरान एक पुलिस अधिकारी ने तीन गोलियां चलाई, जिनमें से दो अहमद के सीने में लगीं। इस दौरान एक प्रोबेशनरी कॉन्स्टेबल ने उस पर अपने टेजर का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


हालांकि, उसे तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक भारतीय नागरिक ब्रिजिंग वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली- आत्मरक्षा में मारी गोली
न्यू साउथ वेल्स के पुलिस सहायक आयुक्त स्टुअर्ट स्मिथ ने इस बारे में कहा कि पुलिस अधिकारियों के पास जवाब देने के लिए कुछ ही सेकंड थे। अपनी जान बचाने के लिए उनके पास अहमद को गोली मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने कहा कि यह दर्दनाक है। हमारे पुलिस स्टेशनों में से एक में यह एक महत्वपूर्ण घटना है। इस मामले की जांच के लिए आतंकवाद निरोधी इकाई की भी मदद ली जाएगी। 

वहीं, वाणिज्य दूतावास ने इस घटना बेहद परेशान करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि हमने औपचारिक रूप से विदेश मामलों और व्यापार विभाग, न्यू साउथ वेल्स कार्यालय के साथ-साथ राज्य पुलिस अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाया है।


भारत ने दी ये प्रतिक्रिया
वहीं, भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि ऑबर्न रेलवे स्टेशन पर छुरा घोंपने की घटना में अहमद की पहचान एक संदिग्ध के रूप में की गई थी। साथ ही वह पुलिस को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा था। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया से पूरी रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed