फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian national entered America illegally dies know the detailed news here in hindi

US: अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिक की मौत, गिरफ्तारी के बाद हिरासत केंद्र में थे

Thu, 18 Apr 2024 01:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Apr 2024 01:08 PM IST
सार

 गिरफ्तारी की बाद मृतक को अटलांटा के प्रवर्तन और निष्कासन संचालन (ईआरओ) को सौंप दिया गया था। उन्हें अटलांटा के एक हिरासत केंद्र में रखा गया था।

विज्ञापन
Indian national entered America illegally dies know the detailed news here in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले भारतीय नागरिक की अटलांटा में मौत हो गई। संघीय अधिकारियों ने बताया कि मृतक को भारत प्रत्यर्पित किया जाना था। मृतक की पहचान 57 वर्षीय जसपाल सिंह  के तौर पर की गई है। अमेरिकी प्रवासन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) विभाग के अनुसार,  न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को जसपाल सिंह की मौत के बारे में जानकारी दे दी गई है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


अटलांटा के अस्पताल में हुई मौत
आईसीई ने बताया कि जसपाल सिंह की मौत 15 अप्रैल को अटलांटा के एक अस्पताल हुई थी। मृतक जसपाल सिंह 25 अक्टूबर 1992 में पहली बार कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था। 21 जनवरी 1998 को एक आव्रजन न्यायाधीश ने सिंह को अमेरिका से जाने का आदेश दिया, जिसके बाद वे भारत लौट आए थे। 
विज्ञापन


अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने के आरोप मे हुई थी गिरफ्तारी 
जसपाल सिंह ने 29 जून 2003 में अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें अमेरिका-मैक्सिको की सीमा पर ही पकड़ लिया था। उन्हें अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी की बाद उन्हें अटलांटा के प्रवर्तन और निष्कासन संचालन (ईआरओ) को सौंप दिया गया था। उन्हें अटलांटा के एक हिरासत केंद्र में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जब अमेरिका में किसी व्यक्ति की हिरासत केंद्र में मौत होती है, जो वहां का नागरिक नहीं है, तो इसकी जानकारी संसद, गैर-सरकारी संगठन, मीडिया को दो दिन के भीतर देनी होती है। इसके अलावा अपनी वेबसाइट में व्यक्ति से जुड़े विवरण भी साझा करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed