फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian national convicted for coercing female worker to force labour Canada update news

Update: US में महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय नागरिक दोषी; कनाडा में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 05:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/ टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/ टोरंटो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 04 Jun 2023 05:28 PM IST
सार

दोषी ठहराए गए नागरिक का नाम श्रीश तिवारी है जो कानूनन अमेरिका का स्थायी निवासी हैं। वह जॉर्जिया के कार्टर्सविले में एक मोटल चलाता था। उसने पीड़ित को मोटल में हाउस क्लीनर के रूप में काम पर रखा था।  

विज्ञापन
Indian national convicted for coercing female worker to force labour Canada update news
अमेरिकी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में 70 वर्षीय एक भारतीय अमेरिकी नागरिक को कई आरोपों में दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस बारे में एक बयान जारी कर जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि 70 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी नागरिक बतौर एक मोटेल प्रबंधक काम करता था। उस पर पीड़ित से गुलामी कराने, अनैच्छिक दासता और जबरन श्रम और व्यावसायिक यौन कृत्यों  संबंध में मानव तस्करी के लिए दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दोषी ठहराए गए नागरिक का नाम श्रीश तिवारी है जो कानूनन अमेरिका का स्थायी निवासी हैं। वह जॉर्जिया के कार्टर्सविले में एक मोटल चलाता था। उसने पीड़ित को मोटल में हाउस क्लीनर के रूप में काम पर रखा था। उसने स्वीकार किया था कि उसने अपने पद तथा शक्ति का दुरुपयोग करते हुए व्यावसायिक यौन कामों में शामिल होने के लिए महिला किराएदार को मजबूर किया।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, वह जानता था कि पीड़िता बेघर थी। इसके साथ ही वह हेरोइन की लत से जूझ रही थी और अपने छोटे बच्चे की कस्टडी खो चुकी थी। आरोपी ने पीड़िता से वादा किया था कि वह उसे वेतन और रहने के लिए एक अपार्टमेंट देगा। साथ ही एक वकील के जरिए उसके बच्चे की कस्टडी हासिल करने में उसकी मदद करेगा। अमेरिकी अटॉर्नी रयान के बुकानन ने बताया कि उसने अपने वादों को पूरा करने के बजाय पीड़िता के सामने शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया था। ऐसा न करने पर उसने पीड़िता को धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी अधिकारियों ने कहा कि उसकी सजा पर 6 सितंबर को फैसला किया जाएगा। दोषी तिवारी को अधिकतम 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है, साथ ही 250,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एक संघीय न्यायाधीश अमेरिकी सजा दिशानिर्देशों और अन्य वैधानिक कारकों के आधार पर किसी भी सजा का निर्धारण करेगा।

कनाडा में भारतीय मूल के पिता-पुत्र को किया गया गिरफ्तार  
कनाडा में भारतीय मूल के पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों ने कई महीनों तक कई किशोरियों का कथित तौर पर उत्पीड़न और शोषण किया था। गिरफ्तारी के बाद कैलगरी पुलिस ने इस बारे में एक बयान बी जारी किया। इसमें कहा गया है कि गुरप्रताप सिंह वालिया (56) और उनके बेटे सुमित वालिया (24) को अप्रैल में एक लापता 13 साल की लड़की को खोजने के लिए की गई जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था।

बाद में, लड़की ने खुलासा किया था कि वह सुमित के साथ रिश्ते में थी। सुमित ने कथित तौर पर उसे सेक्स के बदले में शराब, ड्रग्स और वेप्स मुहैया कराया था। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों पिता-पुत्र हेडन सुविधा स्टोर के मालिक थे। जब मामले में आगे जांच की गई तो अधिकारियों को पता चला कि पिता और पुत्र कई अन्य किशोर लड़कियों को वैप्स, मारिजुआना, सिगरेट और शराब मुहैया करा रहे थे। साथ ही वे इनका यौन उत्पीड़न भी कर रहे थे। कहा जा रहा है कि ये घटनाएं दिसंबर 2022 से मई 2023 के बीच हुई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक जून को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद उनके घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 975 ग्राम कोकीन,चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी चीजें, ड्रग्स,कंट्राबेंड तंबाकू, वेप्स और एक कंप्यूटर के साथ कई अन्य चीजें भी जब्त की। दोनों पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी बनाने, अवैध रूप से बंदूक रखने, तस्करी के लिए नशीले पदार्थ रखने, जबरन वसूली, धमकाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed