{"_id":"5f40848c8ebc3e3cda734466","slug":"indian-national-arrested-in-21-million-dollar-h1b-visa-fraud-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में एच-1बी वीजा धोखाधड़ी मामले में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, हो सकती है 10 साल की जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में एच-1बी वीजा धोखाधड़ी मामले में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, हो सकती है 10 साल की जेल
Sat, 22 Aug 2020 08:07 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 22 Aug 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को वीजा धोखाधड़ी करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने वीजा धोखाधड़ी करने के लिए षड्यंत्र रचे और विदेशी नागरिकों को फर्जी एच-1बी वीजा प्राप्त करके अमेरिका में आने के लिए प्रेरित किया। अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार किए गए 48 वर्षीय आशीष साहनी ने कथित तौर पर चार कंपनियों की मदद से एच-1बी विशेषता-व्यवसाय कार्य वीजा के लिए फर्जी आवेदनों को जमा किया।
विज्ञापन
अभियोजकों ने कहा, साहनी पर षड्यंत्र रचने की दो धाराओं, वाणिज्यिक या निजी वित्तीय लाभ के लिए अमेरिका में आने और निवास करने के लिए एक विदेशी को प्रेरित करने के लिए तीन धाराओं और धोखाधड़ी करने के लिए एक धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग, 3 की मौत
उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के माध्यम से साहनी ने 2011 से 2016 के बीच करीब 21 मिलियन डॉलर (15.7 करोड़ रुपये) की कमाई की।
अभियोजकों ने कहा, अगर उसे कोर्ट द्वारा आरोपी पाया जाता है तो उसे अधिकतम 10 साल जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर, स्टर्लिंग के निवासी साहनी ने एच-1बी वीजा आवेदन के लिए दिए गए दस्तावेजों को यह बताते हुए जमा किया कि नामित विदेशी नागरिक देश में मौजूद एक विशिष्ट नौकरी के लिए पूरी तरह से योग्य है, जबकि इस प्रकार की कोई नौकरी मौजूद ही नहीं थी।
उन्होंने कहा, साहनी ने एक अमेरिकी नागरिक के रूप में भी गलत बयान देने वाले एक आवेदन को प्रस्तुत करके उसे असल दस्तावेज बनाने का प्रयास किया।