{"_id":"5f402d3207d7c96f023ad5fb","slug":"three-people-dead-in-a-severe-fire-in-the-forests-of-northern-california","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग, 3 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग, 3 की मौत
Sat, 22 Aug 2020 01:54 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सांता क्रूज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सांता क्रूज
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कैलिफोर्निया के कई जंगलों के भीतर लगी आग में अब तक कम से कम तीन लोगों की जान चली गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस आग से हजारों घरों को खतरा है।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम के मुताबिक, बीते 72 घंटे में कैलिफोर्निया के आसपास 11 हजार बार बिजली गिरी। इससे करीब 367 जगहों पर आग लग गई। इनमें से 23 जगहों पर इसका असर ज्यादा रहा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में सोलानो काउंटी में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत की सूचना शेरिफ थॉमस ए फेरारा ने दी। वहीं, एक प्रशांत गैस और इलेक्ट्रिक यूटिलिटी वर्कर को सैन फ्रांसिस्को और सैक्रामेंटो के बीच एक वाहन में मृत पाया गया। मध्य कैलिफोर्निया में पानी छोड़ने वाले मिशन के एक पायलट की मौत भी हेलीकॉप्टर हादसे के चलते हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि इलाके के 50,000 से ज्यादा घरों को गंभीर खतरा है। इस आग में अब तक 33 नागरिक और अग्निशामक घायल हुए हैं। कम से कम दो लोग लापता हैं। आग इतनी भयंकर है कि धुआं सैन फ्रांसिस्को तक के आसमान पर भर गया है।
साथ ही राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। इस आग के चलते स्टेट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाने का ऑपरेशन शुरू किया गया है।
इंडोनेशिया में 6.9 तीव्रता का भूकंप
इंडोनेशिया के बांदा सागर में शुक्रवार को तेज भूकंप दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 रही। यूरोपीय भूमध्यसागरीय विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप 640 किमी (398 मील) की गहराई पर था, जिसने पहले 6.6 की तीव्रता का अनुमान लगाया था।