Nepal: 26 लाख नेपाली रुपये ले जाने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार, पुलिस का दावा- नहीं दिखा सका उचित दस्तावेज
Nepal: नेपाल के मधेश प्रांत में बिना उचित दस्तावेज के 26 लाख नेपाली रुपये (16.26 लाख भारतीय रुपये) ले जाने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के मधेश प्रांत में बिना उचित दस्तावेज के 26 लाख नेपाली रुपये (16.26 लाख भारतीय रुपये) ले जाने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सुमित साहा (26 वर्षीय) को प्रांत के महोत्तरी जिले से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह खुली सीमा पार कर नेपाल में प्रवेश कर रहा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे यह पैसा छिपा कर रखा हुआ था।
पुलिस ने कहा, सुमित साहा नाम के एक भारतीय नागरिक को 26 लाख नेपाली रुपये ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास न तो उचित दस्तावेज थे और न ही वह यह बता सका कि यह किस लिए थे।
महोत्तरी जिला कार्यालय के सहायक उपनिरीक्षक राम कुमार भंडारी ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 1,000 रुपये, 100 रुपये और 50 रुपये के नेपाली बैंक नोट बरामद किए।
भारतीय नागरिक को मामले की आगे की जांच के लिए महोत्तरी जिला राजस्व कार्यालय को सौंप दिया गया है।