फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian national arrested for carrying Rs 2.6 million without proper documents in Nepal: Police

Nepal: 26 लाख नेपाली रुपये ले जाने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार, पुलिस का दावा- नहीं दिखा सका उचित दस्तावेज

Tue, 29 Aug 2023 08:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Aug 2023 08:51 PM IST
सार

Nepal: नेपाल के मधेश प्रांत में बिना उचित दस्तावेज के 26 लाख नेपाली रुपये (16.26 लाख भारतीय रुपये) ले जाने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Indian national arrested for carrying Rs 2.6 million without proper documents in Nepal: Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल के मधेश प्रांत में बिना उचित दस्तावेज के 26 लाख नेपाली रुपये (16.26 लाख भारतीय रुपये) ले जाने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

सुमित साहा (26 वर्षीय) को प्रांत के महोत्तरी जिले से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह खुली सीमा पार कर नेपाल में प्रवेश कर रहा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे यह पैसा छिपा कर रखा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा, सुमित साहा नाम के एक भारतीय नागरिक को 26 लाख नेपाली रुपये ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास न तो उचित दस्तावेज थे और न ही वह यह बता सका कि यह किस लिए थे। 

विज्ञापन

महोत्तरी जिला कार्यालय के सहायक उपनिरीक्षक राम कुमार भंडारी ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 1,000 रुपये, 100 रुपये और 50 रुपये के नेपाली बैंक नोट बरामद किए।

भारतीय नागरिक को मामले की आगे की जांच के लिए महोत्तरी जिला राजस्व कार्यालय को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed