फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian High Commissioner to the UK Vikram Doraiswami said India probably world most argumentative democracy

Vikram Doraiswami: 'भारत दुनिया का सबसे तर्कशील लोकतंत्र है', लंदन में एक कार्यक्रम में बोले भारतीय उच्चायुक्त

Thu, 03 Aug 2023 10:27 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 10:27 PM IST
सार

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे सुसंगत और तर्कशील लोकतंत्रों में से एक है, जहां संस्थाएं उत्साहपूर्वक अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करती हैं। 

विज्ञापन
Indian High Commissioner to the UK Vikram Doraiswami said India probably world most argumentative democracy
Vikram Doraiswami - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे सुसंगत और तर्कशील लोकतंत्रों में से एक है, जहां संस्थाएं उत्साहपूर्वक अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करती हैं। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लंदन में एक विशेष समारोह में अपनी बात रख रहे थे। 

विज्ञापन


विक्रम दोराईस्वामी बुधवार शाम को भारत की आजादी के 76वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय विद्या भवन के वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान यहां उन्होंने  50 साल से अधिक पुराने सांस्कृतिक संगठन की समावेशी भावना पर विचार किया और कहा कि ऐतिहासिक रूप से भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और यह एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की भावना के बहुत अनुरूप है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत एक सिर्फ एक चुनावी लोकतंत्र नहीं है बल्कि एक ऐसा लोकतंत्र है जिसमें संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। इतनी ही नहीं उनकी स्वतंत्रता और कार्य करने की उनकी क्षमता की रक्षा की जाती है। आगे बोले कि हमारी सभी जटिलताओं और चुनौतियों के बावजूद, भारत एक सुसंगत और कार्यशील लोकतंत्र है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा राष्ट्र है जो तर्क-वितर्क करता है। भारत दुनिया में सबसे अधिक तर्क-वितर्क करने वाला लोकतंत्र है, जो एक अच्छी बात है क्योंकि उस तर्क के बिना हम एक लोकतंत्र नहीं होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed