दुबईः भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को चेताया, कहा- नौकरी का झांसा देने वाले के चक्कर में ना आएं
भारतीय दूतावास आए-दिन भारतीयों को लुभाने वाले नौकरी के जाली विज्ञापनों से बचने को लेकर नौकरी पाने वाले लोगों को आगाह करता रहता है। ताजा संदेश में दूतावास ने कहा कि उसे ड्यून्स इंटरनेशनल स्कूल ने सूचित किया कि कुछ जालसाज अपने आप को स्कूल के प्रतिनिधि और नियोक्ता बता रहे हैं और उसकी तरफ से नौकरी के फर्जी विज्ञापन दे रहे हैं।
दूतावास ने कहा, ‘जालसाजों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ईमेल आईडी hr.recruitdunesintlschool.uae@gmail.com और and info.duneschool.ae@gmail.com है।’ संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों के जालसाजों के जाल में फंसने की खबरें आम है।