फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Embassy in touch with officials landlord and guards arrest orders amid Kuwait Massive Fire Breakout

Kuwait: कुवैती अफसरों के संपर्क में भारतीय दूतावास, इमारत के मालिक-सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार करने के आदेश

Thu, 13 Jun 2024 10:53 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Jun 2024 10:53 AM IST
सार

कुवैत के उप प्रधानमंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने इमारत के मकान मालिक और इमारत के गार्डों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे उन्हें बिना उनकी अनुमति के रिहा नहीं कर सकते। 

विज्ञापन
Indian Embassy in touch with officials landlord and guards arrest orders amid Kuwait Massive Fire Breakout
कुवैत अग्निकांड। - फोटो : amarujala

विस्तार

कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग में 40 भारतीयों सहित 49 विदेशी मजदूरों की मौत हो गई है। कुवैत में स्थित भारतीय मिशन ने घटना के बारे में कुवैती अधिकारियों से जानकारी मांगी है। वहीं, अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इमारत में कुल 195 विदेश मजदूर रह रहे थे। हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख
हादसे के बाद से रियल एस्टेट, मकान मालिक और कंपनी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। लागत बचाने के लिए वे असुरक्षित परिस्थितियों में बड़ी संख्या में विदेशी श्रमिकों को रखने के लिए काननू का उल्लंघन करते हैं। जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान सुबह करीब चार बजे अधिकतर लोग सो रहे थे। घायलों को पांच सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भारतीय मिशन के अनुसार, भर्ती अधिकतर मरीज फिलहाल स्वस्थ्य हैं। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि वे इस खबर से बहुत सदमे में हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर ने अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अल-याह्या से फोन पर बात की है।   

विज्ञापन

दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
घटना की जानकारी मिलते ही कुवैत में पदस्थ भारत के राजदूत आदर्श स्वैका तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अस्पतालों का दौरा किया। दूतावास ने कहा कि कुवैती अधिकारी मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह पार्थिव शरीर को शीघ्र वापस लाने और घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए कुवैत रवाना हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि हमारा दूतावास प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। दूतावास ने +965-65505246 (व्हाट्सएप और नियमित कॉल) हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन के माध्यम से नियमित अपडेट प्रदान किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुवैती प्रशासन ने व्यक्त की सहानुभूति
कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने पीड़ित परिवारों के प्रति दुख और सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच करने और जिम्मेदार लोगों को सजा देने का आदेश दिया है। क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-सबाह और प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-सबाह ने भी पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। उप प्रधानमंत्री, रक्षा और आंतरिक मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने इमारत के मकान मालिक और इमारत के के गार्डों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे उन्हें बिना उनकी अनुमति के रिहा नहीं कर सकते। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed