फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Embassy in Kyiv shares five available options for border crossing to leave Ukraine

Russia Ukraine War : भारतीय उच्चायोग ने बताए यूक्रेन से बाहर जाने के 5 रास्ते, आपके पास होने चाहिए ये दस्तावेज

Sun, 23 Oct 2022 01:41 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कीव
एएनआई, कीव Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Oct 2022 01:41 AM IST
सार

 Russia-Ukraine News: भारतीय नागरिक यूक्रेन-हंगरी सीमा, यूक्रेन-स्लोवाकिया सीमा, यूक्रेन-मोल्दोवा, यूक्रेन-पोलैंड और यूक्रेन-रोमानिया की सीमा पार कर यूक्रेन छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Embassy in Kyiv shares five available options for border crossing to leave Ukraine
रूस- यूक्रेन बीच जारी - फोटो : PTI

विस्तार

 Russia-Ukraine News: रूस- यूक्रेन बीच जारी जबर्दस्त जंग को अब तक करीब नौ महीने बीत चुके हैं लेकिन इसका अभी तक कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। यूक्रेन में अभी भी भारतीय नागरिक हैं जिनको भारत ने युद्धग्रस्त क्षेत्र से तुरंत निकलने को कहा है। इसके लिए कीव में भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें वर्तमान में यूक्रेन में भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द छोड़ने के लिए कहा गया है साथ ही दूतावास ने नागरिकों को सीमा पार करने के लिए पांच रास्ते बताए हैं।

विज्ञापन


वहीं कीव में भारतीय दूतावास ने कहा है कि कोई भारतीय नागरिक युद्ध क्षेत्र की यात्रा न करे। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कीव में दूतावास के साथ उपलब्ध जानकारी के आधार पर भारतीय नागरिकों के लिए सीमा पार करने के लिए पांच विकल्प साझा किए, जिसमें बताया कि भारतीय नागरिक यूक्रेन-हंगरी सीमा, यूक्रेन-स्लोवाकिया सीमा, यूक्रेन-मोल्दोवा, यूक्रेन-पोलैंड और यूक्रेन-रोमानिया की सीमा पार कर यूक्रेन छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


दूतावास ने कहा कि सीमा पार करने वाले भारतीय नागरिकों को यात्रा के दौरान सुरक्षा सावधानी बरतनी होंगी। सीमा पार करने के लिए भारतीय नागरिकों के पास एक वैध पासपोर्ट, वैध यूक्रेनी निवासी परमिट, छात्र कार्ड / छात्र प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) और एक हवाई टिकट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकलने के लिए ये हैं पांच रास्ते

यूक्रेन-हंगरी सीमा 
दूतावास ने कहा कि जकारपथिया क्षेत्र से जाने वाले इस रास्ते में कई चौकियां पड़ेंगी। अगर आप वाहन से जाना चाहते हैं तो तोटायसा, डजविंकोव, लुजांका, वायलोक शहर से जा सकते हैं। वहीं कोई भारतीय ट्रेन से जाना चाहता है तो वह चोप शहर से होकर निकल सकता है।


यूक्रेन-स्लोवाकिया सीमा 
जानकारी देते हुए दूतावास ने बताया कि भारतीय नागरिक अगर इस सीमा से निकलना चाहते हैं, तो यह रास्ता भी जकारपथिया क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसमें भी कई सैन्य अथवा पुलिस चौकियां हैं। अगर कोई वाहन से जाना चाहता है तो उजहोरोड शहर से जा सकता है और कोई पैदल सीमा पार करना चाहता है तो माली बेरेज्नी और माली सेल्मेन्सिओनली से होकर जा सकता है। इस सीमा पर अगर किसी के पास हले से ही वैध शेंगेन या स्लोवाक वीजा नहीं है तो इससे पहले भारतीय नागरिकों को सीमा पार करने लिए वीजा की जरूरत होगी।

यूक्रेन-मोल्दोवा सीमा 
अगर कोई भारतयी इस सीमा से निकलना चाहता है तो जांच चौकियां चेर्नित्स्का और विन्नित्स्का में मिलेंगी। लेकिन इस सीमा को पार करने के लिए वैध मोल्दोवन वीजा होना चाहिए। अगर किसी भारतीय नागरिक के पास मोल्दोवा का वीजा नहीं है तो पहले उसे कीव में स्थित मोल्दोवा के दूतावास से वीजा प्राप्त करना होगा। सीमा पार करने के लिए भारतीय नागरिकों के पास वैध पासपोर्ट, वैध यूक्रेनी निवासी परमिट (पोस्विदका), छात्र प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), हवाई टिकट और मोल्दोवन वीजा होना चाहिए।

यूक्रेन-पोलैंड सीमा 
अगर कोई भारतीय पोलैंड सीमा के जरिए यूक्रेन से निकलना चाहता है तो चौकियां ल्विव्स्का (रावा-रुस्का, शेगिनी, क्राकिवेट्स, ग्रुशिव), वोलिन्स्का (यागोडिन) क्षेत्रों में पड़ेंगी। यहां भी वीजा पहले से लेना अनिवार्य है। अगर किसी के पास पोलिश वीजा नहीं है तो भारतीय नागरिकों को पोलैंड के ल्वीव में स्थित महावाणिज्य दूतावास से पोलिश वीजा के लिए अप्लाई करना होगा। सीमा पार करने के लिए भारतीय नागरिकों के पास वैध पासपोर्ट, वैध यूक्रेनी निवासी परमिट, छात्र प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), हवाई टिकट, पोलिश वीजा होना चाहिए।

यूक्रेन-रोमानिया सीमा
इसके साथ ही दूतावास ने बताया कि कोई भी भारतीय यूक्रेन-रोमानिया सीमा से युद्ध क्षेत्र छोड़ना चाहता है तो इसके लिए जकारपाथिया में चौकी मिलेगी जिससे डायकोव होकर वाहन से जा सकते हैं। अगर किसी भारतीय नागरिक के पास रोमानिया का वीजा नहीं है तो पहले उसे रोमानिया के दूतावास से वीजा प्राप्त करना होगा। सीमा पार करने के लिए भारतीय नागरिकों के पास वैध पासपोर्ट, वैध यूक्रेनी निवासी परमिट (पोस्विदका), छात्र प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), हवाई टिकट और रोमानिया वीजा होना चाहिए।


रूस यूक्रेन पर कर रहा ताबड़तोड़ हमले
इसके अलावा कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने सीमा पार करने के संबंध में किसी भी सहायता के लिए फोन नंबर भी साझा किए हैं। जिससे सीमा पार करने वाले नागरिकों को किसी तरह परेशानी न हो। वहीं यूक्रेन की राजधानी में अभी रूसी हमले रुक नहीं रहे हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शनिवार को यूक्रेन की राजधानी पर रूस के हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed