फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian embassy in China publishes FAQ for students about documentation process

China: चीन में पढ़ रहे भारत के छात्र ध्यान दें! भारतीय दूतावास ने जारी की अक्सर पूछे जाने वाले सवालों की सूची

Thu, 13 Jun 2024 06:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 13 Jun 2024 06:58 PM IST
सार

China: चीन में पढ़ाई कर रहे भारत के छात्रों को भारतीय दूतावास द्वारा मदद प्रदान की गई है। दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची प्रकाशित की है। 

विज्ञापन
Indian embassy in China publishes FAQ for students about documentation process
चीन और भारत के झंडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में चीन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) को प्रकाशित किया है। ऐसा इसलिए, ताकि छात्रों को चीन के अलग अलग कॉलेज से प्राप्त दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में सूचित किया जा सके। 

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस बारे में तमाम जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की। बता दें कि वर्ष 2016, 2017 और 2018 बैच के भारतीय छात्र जून और जुलाई के महीने में चीन में अपनी शिक्षा पूरी करने जा रहे हैं। भारतीय दूतावास ने शंघाई और ग्वांगझू में छात्रों को दिए जाने वाले शुल्क के अलावा दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया है।
विज्ञापन


पिछले महीने किया गया था भारतीय छात्रों से संवाद
बता दें कि चीन स्थित भारतीय दूतावास ने मई में भारत के छात्रों के साथ एक संवाद किया था। खासतौर पर उन छात्रों से बातचीत की गई थी, जिन्हें कोविड -19 के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा। चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने बैठक में छात्रों को होने वाली समस्या और उनके अनुभवों के बारे में बातचीत की। भारतीय दूतावास के सचिव अमित शर्मा ने छात्रों को बताया कि चीन में पढ़ाई के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।  इसके साथ ही दूतावास द्वारा दी जाने वाली अलग-अलग सेवाओं पर भी एक प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस की पहली लहर से पहले यानी वर्ष 2020 की शुरुआत में चीन में करीब 23,000 भारतीय छात्र चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे थे। इस समय यह संख्या घटकर 8 हजार पहुंच गई है। कोविड-19 के बाद लॉकडाउन के समय भारतीय छात्र स्वदेश लौटे लेकिन, चीन के वीजा प्रतिबंधों के कारण 2023 तक वापस नहीं लौट सके। इसके बाद भारतीय दूतावास ने इस संबंध ने चीन के अधिकारियों से बात की थी। इसके बाद भारतीय छात्रों को चीन में वापस लौटने की अनुमति दी गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed