{"_id":"5e825d978ebc3e78dd04c782","slug":"indian-delivery-man-murali-shambantham-in-dubai-continues-job-despite-covid-19-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में हीरो बने भारत के मुरली, कोरोना और लॉकडाउन के बीच लोगों तक पहुंचा रहे खाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में हीरो बने भारत के मुरली, कोरोना और लॉकडाउन के बीच लोगों तक पहुंचा रहे खाना
Tue, 31 Mar 2020 02:29 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 31 Mar 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
दुबई डिलीवरी बॉय
- फोटो : social media
दुनिया भर में छाए कोरोना संकट के दौरान अपने देश भारत से दूर दुबई में प्रवासी मजदूर मुरली शबनथम गुमनाम हीरो की तरह काम कर रहे है। रोजाना वह अपनी बाइक से लोगों को खाना पहुंचाने निकलते हैं ताकि लोग अपने घरों में रह सके और बेवजह बाहर न निकले।
विज्ञापन
यूएई में 570 कोरोना वायरस व तीन मौत के मामलों के बाद 5 अप्रैल तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के साथ ही खाद्य सामग्री को इस बंद से छूट दी गई है। पिछले 15 दिनों से दुबई में रह रहे 42 वर्षीय मुरली ने वहां के स्थानीय अखबार को बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसे दिन भी देखने पड़ेंगे। लेकिन उसे इस बात की संतुष्टि व खुशी है कि संकट की इस घड़ी में भी वह लोगों को खाना पहुंचा पा रहा है। जिनके घरों में किचन नहीं है उन्हें कैसे खाने से महरूम रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह इस दौरान सुरक्षा का पूरा ख्याल रखता है। वह मास्क और दस्तानें पहनते हैं। बाइक चलाने के बाद खाना का डिब्बा हाथ में लेने से पहले वह हाथों को सैनिटाइज करना नहीं भूलते और उपभोक्ता को उचित दूरी से डिब्बा थमाते हैं। उसे खुशी है कि अपने इस काम के चलते वह तमिलनाडु में रह रहे अपने परिजनों का भरण पोषण कर पा रहा है।
विज्ञापन