{"_id":"5f6e8af38ebc3e9bee592eba","slug":"indian-delegate-mijito-vinito-responded-to-pakistan-in-75th-united-nations-general-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन में भारत ने इमरान खान को लगाई लताड़, आतंकवाद पर किया पाक को बेनकाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन में भारत ने इमरान खान को लगाई लताड़, आतंकवाद पर किया पाक को बेनकाब
Sat, 26 Sep 2020 07:01 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा
- फोटो : UN Hindi
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के 75 वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे पर बोलने के कुछ घंटों बाद भारत ने उनकी बातों का करारा जवाब दिया। भारत की तरफ से प्रथम सचिव मिजितो विनितो ने देश का पक्ष रखा। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर खरी-खरी सुनाई।
विज्ञापन
उन्होंने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा- इस हॉल में मौजूद लोगों ने ऐसे इंसान को सुना जिसके पास खुद दिखाने को कुछ नहीं था और ना बताने के लिए कोई उपलब्धि, न दुनिया को देने के लिए कोई सुझाव था। इसके बजाय सभा के माध्यम से झूठ, गलत सूचनाओं को फैलाया।
विज्ञापन
This Hall heard incessant rant of someone who had nothing to show for himself, who had no achievements to speak of, & no reasonable suggestion to offer to world. Instead, we saw lies, misinformation, warmongering & malice spread through this Assembly:Mijito Vinito,First Secy(2/5) https://t.co/itmYe5yfuj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 25, 2020
भारतीय प्रतिनिधि मिजितो विनितो ने कहा कि जम्मू और कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश साथ ही भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में लाए गए नियम और कानून भारत के आंतरिक मामले हैं।
उन्होंने कहा कि यह वही देश (पाकिस्तान) है जो खूंखार आतंकवादियों को पेंशन देता है। हमने जिस नेता को आज इस सभा में सुना, ये वही नेता है जो अपनी संसद में ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को शहीद के रूप में दर्जा दिलाता है।
जोरदार जवाब देते हुए मिजितो ने कहा कि ये वही नेता (इमरान खान) हैं, जिन्होंने 2019 में अमेरिका में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उनके देश में अभी भी लगभग 30,000- 40,000 आतंकवादी हैं जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षित किया गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान जब अपनी बात किसी भी बड़ें मंचों पर रखता है उसे भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ती है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान ने बोलना शुरू किया, उधर भारत ने वॉकआउट कर दिया था।