{"_id":"658be820aa05618914019034","slug":"indian-consulate-in-new-york-showcases-valour-of-guru-gobind-singh-s-sons-on-occasion-of-veer-baal-diwas-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ‘वीर बाल दिवस’ पर गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के साहस को किया गया याद, बड़ी संख्या में जुटे लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ‘वीर बाल दिवस’ पर गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के साहस को किया गया याद, बड़ी संख्या में जुटे लोग
Wed, 27 Dec 2023 02:32 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 27 Dec 2023 02:32 PM IST
सार
26 दिसंबर को साहिबजादों-जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे सरहिंद (पंजाब) में छह और नौ साल की उम्र में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में भारत के कार्यवाहक महावाणिज्य दूत वरुण जेफ लंगर का आनंद लेते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की वीरता को उजागर करने वाली एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। बता दें, 26 दिसंबर को साहिबजादों-जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे सरहिंद (पंजाब) में छह और नौ साल की उम्र में शहीद हो गए थे। जिस स्थान पर अंतिम सिख गुरु के पुत्रों को जिंदा दफनाया गया था वह वर्तमान फतेहगढ़ साहिब है।
विज्ञापन
दूतावास की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के बेटों द्वारा किए गए असाधारण वीरता और अद्वितीय बलिदान को याद करने के लिए एक प्रदर्शनी आयोजित की। इस दौरान बहादुरों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
'वीर साहिबजादे' को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य शामिल हुए। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि एक स्थानीय गुरुद्वारे के पुजारी के अनुरोध पर 28 दिसंबर तक वाणिज्य दूतावास परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट के गुरुद्वारों में भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले, न्यूयॉर्क में भारत के कार्यवाहक महावाणिज्य दूत डॉ. वरुण जेफ ने क्वींस में गुरुद्वारा बाबा माखन शाह लुबाना का दौरा किया और वीर साहिबजादे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ गुरुद्वारा की कार्यकारी समिति के सदस्य और स्थानीय संगत ने अरदास और कीर्तन किया। इसके बाद लंगर का आनंद लिया।
ह्यूस्टन में भी कार्यक्रम
ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी वीर बाल दिवस मनाया और इसे युवा नायकों, गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे की वीरता और शहादत का स्मरण करने वाला दिन बताया। यहां शहीदी समागम विस्कॉन्सिन के ब्रुकफील्ड गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों समेत प्रमुख सिख व भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने भाग लिया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के ‘साहबजादों’ के अनुकरणीय साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी।