{"_id":"627d2c5d273c6a3bf2257c7a","slug":"indian-climber-scales-two-above-8-000-metres-peaks-in-nepal-within-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिमान: बलजीत कौर ने दो हफ्ते में 8000 मीटर से ऊंची दो चोटियां जीत बनाया रिकॉर्ड, जानें इनके बारे में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कीर्तिमान: बलजीत कौर ने दो हफ्ते में 8000 मीटर से ऊंची दो चोटियां जीत बनाया रिकॉर्ड, जानें इनके बारे में
Thu, 12 May 2022 09:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 12 May 2022 09:18 PM IST
सार
पिछले सप्ताह महाराष्ट्र की प्रियंका मोहिते 8,000 मीटर से ऊंची पांच चोटियों पर विजय प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 27 साल की बलजीत कौर ने दो सप्ताह के भीतर 8,000 मीटर से ऊंची दो चोटियों पर विजय पाकर रिकॉर्ड स्थापित किया है। पीक प्रोमोशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पासंग शेरपा ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 4:20 बजे बलजीत कौर कंचनजंघा (8586 मीटर) पर पहुंचीं। इस पर जीत हासिल करने के बाद वे तृतीय कैंप पहुंचीं और वहां से बेस कैंप लौट रही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 28 अप्रैल को वह माउंट अन्नपूर्णा (8091 मीटर) पर चढ़ी थीं। शेरपा के मुताबिक, इस सीजन में उनकी यह 8,000 मीटर से ऊंची दूसरी चढ़ाई थी। अब वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और लहोत्से (8516 मीटर) पर विजय हासिल करने की योजना बना रही हैं। पिछले सप्ताह महाराष्ट्र की प्रियंका मोहिते 8,000 मीटर से ऊंची पांच चोटियों पर विजय प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
विज्ञापन