फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian citizen employed in UN Women, guilty of sexual abuse, sacked from service

यूएन वूमन में कार्यरत भारतीय नागरिक यौन दुर्व्यवहार का दोषी, सेवा से बर्खास्त

Wed, 19 Sep 2018 01:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Indian citizen employed in UN Women, guilty of sexual abuse, sacked from service
यूएन वूमन
लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी में कार्यरत एक भारतीय नागरिक को यौन दुर्व्यवहार के एक मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी नियमों के तहत यह सबसे सख्त अनुशासनात्मक कदम है। 

यूएन वूमन ने पिछले सप्ताह कहा था कि यूएनडीपी के ऑफिस ऑफ ऑडिट एडं इंवेस्टिगेशन ने यूएन वूमन स्टाफ सदस्य के यौन दुर्व्यवहार आरोपों की जांच पूरी कर ली है। 
विज्ञापन


यौन दुर्व्यवहार के आरोप भारतीय नागरिक रवि करकरा पर लगाए गए हैं, जो यूएन वूमन में रणनीतिक साझेदारी एवं एडवोकेसी के लिए सहायक महासचिव और उप कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकर रह चुके हैं। हालांकि, जांच के दौरान स्टाफ सदस्य के नाम का खुलासा नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मंगलवार को जारी एक बयान में यूएन वूमन की कार्यकारी निदेशक फूमजिले मलांबो-नगकूका ने कहा कि यूएन वूमन स्टाफ सदस्य की संलिप्तता वाले एक मामले की जांच और अनुशासनात्मक प्रक्रियाएं पूरी होने पर यह निष्कर्ष निकला है कि यौन दुर्व्यवहार हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘परिणाम स्वरूप मैंने स्टाफ के सदस्य को बर्खास्त कर दिया है। यह संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी नियमों के तहत सबसे सख्त अनुशासनात्मक कदम है। अब उस पर संयुक्त राष्ट्र तंत्र के तहत काम करने पर रोक रहेगी।’’ 

हालांकि, बयान में करकरा का नाम नहीं लिया गया लेकिन मामले की जांच की जानकारी रखने वाले पांच सूत्रों ने ‘न्यूजवीक’ को बताया कि कम से कम आठ लोगों ने उसके खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।


कार्यकारी निदेशक ने यौन शोषण मामले के पीड़ितों से संपर्क करने के लिए के लिए इस वर्ष की शुरूआत में पूर्णा सेन को कार्यकारी समन्वयक नियुक्त किया था।  (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed