{"_id":"5caee385bdec2213ed0cd111","slug":"indian-citizen-confessed-offense-to-gain-american-citizenship-wrongfully","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ने गलत तरीके से की अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की कोशिश, जुर्म कबूला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय ने गलत तरीके से की अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की कोशिश, जुर्म कबूला
Thu, 11 Apr 2019 12:19 PM IST
आसिम खान
भाषा, न्यूयॉर्क
भाषा, न्यूयॉर्क
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की एक अदालत में 67 वर्षीय भारतीय नागरिक ने अनुचित तरीके से अमेरिका की नागरिकता हासिल करने के प्रयास का दोष स्वीकार कर लिया। इस कोशिश में उसने दो नामों, सुरिंदर सिंह और हरपाल सिंह का प्रयोग तक कर डाला।
विज्ञापन
सिंह ने मार्च 1992 में भारतीय पासपोर्ट पर कथित तौर पर अनुचित वीजा के जरिए देश में प्रवेश किया था। अमेरिकी अटॉर्नी क्रेग कारपेनिटो ने बताया कि उसने यूएस जिला अदालत के न्यायाधीश एशटर सालास के समक्ष धोखाधड़ी करके अमेरिकी नागरिकता पाने की कोशिश करने का अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
इस अपराध के लिए उसे दस वर्ष की कैद की सजा सुनाई जा सकती है। उसे अगस्त में सजा सुनाई जाएगी। सिंह ने अमेरिका में शरण पाने के लिए कई तरह से कोशिशें की लेकिन उसके आवेदनों को हर बार खारिज कर दिया गया और इसी क्रम में उसने अपना नाम तक बदल लिया।
विज्ञापन