फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian businessman made London police headquarters luxury hotel

भारतीय कारोबारी ने लंदन पुलिस मुख्यालय को बनाया लग्जरी होटल

Mon, 09 Dec 2019 02:28 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 09 Dec 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Indian businessman made London police headquarters luxury hotel
स्कॉटलैंड यार्ड के पुराने मुख्यालय - फोटो : Social Media

भारतीय कारोबारी एमए यूसुफ अली ने लंदन पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड के पुराने मुख्यालय को खरीद कर लक्जरी होटल में तब्दील कर दिया है। जिसे अब ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड होटल के नाम से जाना जाता है। अली ने मध्य लंदन में स्थित इस इमारत को 2015 में 1025 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन


बाद में इसे लक्जरी होटल में बदलने के लिए 512 करोड़ रुपये और खर्च किए गए। यह होटल सोमवार से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सात मंजिला ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड होटल में 152 कमरे और 15 सुइट के अलावा एक प्रेसिडेंशियल सुइट भी है। होटल में चार रेस्तरां भी बनाए गए हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय और ब्रिटिश व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल के कमरों के किराए की शुरुआत 40 हजार रुपये सेे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed