फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Boy won Rs. 70 lakhs prize in quiz competition in America

भारतवंशी किशोर ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीता 70 लाख रुपये का पुरस्कार

Sun, 30 Jun 2019 04:35 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 30 Jun 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
Indian Boy won Rs. 70 lakhs prize in quiz competition in America
Avi Gupta - फोटो : Social Media

अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी अवि गुप्ता ने एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार जीता है। दरअसल, यह अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला व्यक्तिगत प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम है। अवी की ‘2019 टीन ज्योपार्डी’ कार्यक्रम में जीत का शुक्रवार को टीवी पर प्रसारण किया गया जिसमें उन्होंने तीन भारतीय-अमेरिकी किशोरों को हराया।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि ओरेगन, पोर्टलैंड में हाईस्कूल के छात्र अवि ने ‘टीन टूर्नामेंट’ में जीत हासिल की और 1,00,000 डॉलर का ईनाम अपने साथ ले गए। अवि ने अपनी जीत पर कहा, ‘यह सब कुछ अब भी सच नहीं लग रहा, मैं सचमुच नहीं बता सकता कि मैं कितना खुश और स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।’
विज्ञापन


अवि ने कहा कि जियोपार्डी हमेशा मेरे और मेरे परिवार के जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहा है।अवि की मां नंदिता गुप्ता ने कहा कि ‘एक मां के रूप में, मेरा दिल 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से धड़क रहा था। मुझे लगता है इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान के विजेता को 50,000 डॉलर और तीसरे स्थान वाले को 25,000 डॉलर मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed