{"_id":"5f08e9e38ebc3e63bd17077e","slug":"indian-battalion-wins-unifil-environment-award-in-lebanon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बटालियन ने जीता यूनिफिल पर्यावरण का प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय बटालियन ने जीता यूनिफिल पर्यावरण का प्रथम पुरस्कार
Sat, 11 Jul 2020 03:51 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,संयुक्त राष्ट्र
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jul 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
Indian Flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम बल ‘यूनिफिल’ (यूएनआईएफआईएल) में तैनात एक भारतीय बटालियन ने पर्यावरण के संबंध में अहम पुरस्कार जीता है। इस बटालियन ने कचरा कम करने, प्लास्टिक का पुन: उपयोग करने, ग्रीन हाउस तथा जैविक खाद के गड्ढे बनाने के उद्देश्य वाली एक परियोजना के लिए प्रथम पुरस्कार पाया है।
विज्ञापन
यूनिफिल के मिशन प्रमुख तथा बल के कमांडर मेजर जनरल स्टीफानो डेल कोल ने पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से नवोन्मेषी परियोजना को शुरू करने और क्रियान्वित करने के लिए सात मिशन इकाइयों को वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार दिए। मिशन के सेक्टर वेस्ट मुख्यालय और आयरिश-पोलिश बटालियन को दूसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
सेक्टर वेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रबंधन केंद्र (आईएमसी) की परियोजना का मकसद कचरे को जैविक खाद में बदलना और स्थानीय समुदायों को देना है। इस अवॉर्ड की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में हुई थी। इसका उद्देश्य मिशन के परिचालन क्षेत्रों में पर्यावरण संबंधी उपलब्धियों की पहचान करना है।
विज्ञापन