फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Army Chief France Visit Updates General Upendra Dwivedi Defence Relations news in hindi

Army Chief France Visit: फ्रांस पहुंचे आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, दोनों देशों का रक्षा सहयोग मजबूत होगा

Wed, 26 Feb 2025 11:48 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मार्सिले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मार्सिले Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:48 PM IST
सार

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी फ्रांस दौरे पर पहुंचे हैं। उनके इस दौरे के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूती मिलेगी। न्यूवे चैपल के युद्ध स्मारक में जाकर सेना प्रमुख भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे।

विज्ञापन
Indian Army Chief France Visit Updates General Upendra Dwivedi Defence Relations news in hindi
जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सेना प्रमुख - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फ्रांस के फोर्ट गेंट्यूम स्थित फ्रांसीसी सेना की 3वीं डिवीजन का दौरा किया। इस दौरान उन्हें इस डिवीजन की भूमिका और भारत-फ्रांस के बीच भविष्य में होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों के बारे में जानकारी दी गई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच सालाना होने वाले सैन्य अभ्यास शक्ति पर खास चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य सामरिक अभियानों में समन्वय और सहयोग को बढ़ाना है। यह साल के आखिर में फ्रांस में आयोजित होगा। बुधवार को यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा की।

विज्ञापन


अपर लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) के मुताबिक, जनरल द्विवेदी 24 से 27 फरवरी तक फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी बुधवार को अपने दौरे के दौरान स्कॉर्पियन डिवीजन का एक गतिशील प्रदर्शन भी देखेंगे। इसमें लाइव फायरिंग अभ्यास भी शामिल होगा। बृहस्पतिवार को भारतीय सैन्य प्रमुख न्यूवे चैपल में भारतीय युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। यहां वे प्रथम विश्व युद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे फ्रांस के संयुक्त स्टाफ कॉलेज इकोले डे ग्वेरे में आधुनिक युद्ध और भारत की रणनीतिक दृष्टि पर एक व्याख्यान भी देंगे।
विज्ञापन


भारत और फ्रांस के बीच मजबूत होगा सैन्य सहयोग
जनरल द्विवेदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब 14 फरवरी को भारत और फ्रांस के बीच निरस्त्रीकरण और अप्रसार पर द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। वार्ता में परमाणु, रासायनिक और जैविक हथियारों से संबंधित विकास, बाहरी अंतरिक्ष सुरक्षा, सैन्य क्षेत्र में एआई, घातक स्वायत्त हथियार और बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्था पर बातचीत हुई। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जनरल द्विवेदी की यह यात्रा भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के लिए की जा रही है। इस यात्रा से नए सहयोग के अवसरों की खोज होगी और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समकक्ष पियरे शिल से मिले भारतीय सैन्य प्रमुख
इससे पहले मंगलवार को जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मार्सिले में 3वीं डिवीजन की भूमिका, भारत-फ्रांस सैन्य प्रशिक्षण सहयोग और फ्रांसीसी सेना के आधुनिकीकरण कार्यक्रम स्कॉर्पियन के बारे में जानकारी ली। सोमवार को जनरल द्विवेदी ने लेस इनवैलिड्स शहर में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरे की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई। इसके बाद फ्रांसीसी सेना प्रमुख जनरल पियरे शिल के साथ भारतीय सैन्य प्रमुख की बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच सैन्य संबंधों को और मजबूत करना था। इस दौरान जनरल द्विवेदी ने फ्रांस की प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी इकोले मिलिटेयर का भी दौरा किया। यहां उन्हें फ्यूचर कॉम्बैट कमांड (सीसीएफ) पर जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed