फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-Americans set up helpline, volunteer groups to help community members hit by covid19

भारतवंशियों ने अमेरिका में स्थापित की हेल्पलाइन, स्वयंसेवकों से कहा, मदद के लिए हमेशा तैयार रहें

Tue, 31 Mar 2020 02:40 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 31 Mar 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
Indian-Americans set up helpline, volunteer groups to help community members hit by covid19
इंडियन-अमेरिकन - फोटो : social media

अमेरिका में कोरोना वायरस से प्रभावितों को मदद देने के लिए अमेरिका में कई भारतवंशी समूहों ने धन एकत्रित किया है और स्वयंसेवकों को मदद के लिए तैयार रहने को कहा है। भारतीय मूल के ये अमेरिकी अपने समुदाय की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। बता दें कि अमेरिका में 1.40 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं और दो हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी संगठन सेवा इंटरनेशनल ने कोविड-19 के लिए राहत प्रयासों के तहत 2,50,000 अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। इस धन से संस्था निजी सुरक्षा उपकरण मसलन फेस मास्क, सर्जिकल मास्क आदि खरीद रही है। ये उपकरण संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित न्यूयार्क जैसे शहरों में स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों और अस्पतालों को नि:शुल्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन


संस्था ने 500 स्वयंसेवकों का दल बनाया है जो कोरोना वायरस के कारण परेशान अमेरिकी लोगों की चिंताओं का हेल्पलाइन के जरिए समाधान करेंगे। सेवा इंटरनेशनल के अध्यक्ष श्री एन श्रीनाथ ने बताया कि स्वयंसेवक 300 से अधिक परिवारों की मदद भी करेंगे जिनमें से अधिकतर बुजुर्ग हैं। एक अन्य भारतवंशी दंपति और न्यूयार्क के होटल व्यवसायी केके व चंद्रा मेहता ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर केयर कोष में एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed