{"_id":"5f0a824a05baa5452153375b","slug":"indian-american-parag-chitnis-appointed-as-acting-director-of-nifa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी वैज्ञानिक डॉ. पराग चिटनीस बने अमेरिका के शीर्ष कृषि अनुसंधान संगठन के कार्यवाहक प्रमुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतवंशी वैज्ञानिक डॉ. पराग चिटनीस बने अमेरिका के शीर्ष कृषि अनुसंधान संगठन के कार्यवाहक प्रमुख
Sun, 12 Jul 2020 08:54 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
Dr.parag chitnis
- फोटो : twitter
मशहूर भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. पराग चिटनीस को प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (एनआईएफए) का कार्यवाहक निदेशक बनाया गया है।अमेरिका में सभी संघीय वित्त पोषित कृषि अनुसंधान इसी संस्थान की निगरानी में होते हैं।
विज्ञापन
चिटनीस को इस वर्ष की शुरुआत में ‘प्रोग्राम्स’ का सहायक निदेशक बनाया गया था। उन्होंने एनआईएफए की करीब 1.7 अरब डॉलर की अनुसंधान परियोजनाओं के क्रियान्वयन की अगुवाई की। अमेरिका के कृषि मंत्री सोनी पेरड्यू ने एनआईएफए के कार्यवाहक निदेशक के तौर पर चिटनीस के नाम की घोषणा करते हुए कहा, निदेशक कार्यालय को डॉ. चिटनीस के 31 वर्ष से अधिक समय के वैज्ञानिक अनुसंधान और अनुभव का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वह डॉ. स्कॉट एंजेल की जगह लेंगे। डॉ. चिटनीस ने महाराष्ट्र के कोंकण कृषि विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में बीएससी किया है। नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से उन्होंने आनुवांशिक विज्ञान/जीव रसायन में एमएससी किया है। उन्होंने लास एंजिलिस के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से जीव विज्ञान में पीएचडी की है।
विज्ञापन