{"_id":"5c5bdd52bdec227398365115","slug":"indian-american-man-and-his-girlfriend-accused-of-taking-killer-on-hire","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अमेरिका व्यक्ति और उसकी प्रेमिका पर भाड़े पर हत्यारा लेने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय अमेरिका व्यक्ति और उसकी प्रेमिका पर भाड़े पर हत्यारा लेने का आरोप
Thu, 07 Feb 2019 01:46 PM IST
अजय सिंह
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 07 Feb 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अमेरिकी नरसन लिंगला और उसकी प्रेमिका संध्या रेड्डी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अमेरिकी नरसन लिंगला और उसकी प्रेमिका संध्या रेड्डी पर लिंगला की पत्नी की हत्या करने के लिए भाड़े का हत्यारा लेने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
लिंगला (55) को नेवार्क फेडरल अदालत में अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश माइकल ए हैमर के समक्ष पेश किया गया।
उसकी प्रेमिका रेड्डी (52) को भी इसी आरोप में अदालत में पेश किया गया।
शिकायत के अनुसार, मई 2018 में लिंगला मिडलसेक्स काउंटी सुपीरियर कोर्टहाउस की जेल में बंद था।
वहां उसने दूसरे कैदी से पूछा कि क्या वह किसी को जानता है जो उससे अलग रह रही पत्नी की हत्या कर सके।
कैदी ने बताया कि वह ऐसे एक व्यक्ति को जानता है।
जून 2018 में कैदी ने लिंगला को भाड़े का हत्यारा बताकर एक अंडरकवर एजेंट से मिलवाया।
अंडरकवर पुलिसकर्मी ने लिंगला से पूछा कि क्या वह हत्या करवाना चाहता है इस पर आरोपी ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि वह महिला पूरी तरह मेरी जिंदगी से निकल जाए। कभी वापस ना लौटे।’’
विज्ञापन
लिंगला ने जब अंडरकवर अधिकारी को पैसे देने के लिए बुलाया तो उनकी मुलाकात के बाद लिंगला और रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्या के लिए भाड़े पर हत्यारा लेने के अपराध में अधिकतम 10 साल की जेल की सजा और 250,000 डॉलर का जुर्माना है।