फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American Lawyer Seema Nanda Steps Down As US Democratic Party CEO

अमेरिका: डेमोक्रेटिक पार्टी के सीईओ का पद छोड़ेंगी भारतीय अमेरिकी वकील सीमा नंदा

Sat, 25 Apr 2020 01:07 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 25 Apr 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Indian-American Lawyer Seema Nanda Steps Down As US Democratic Party CEO
भारतीय मूल की अमेरिकी वकील सीमा नंदा - फोटो : Twitter

भारतीय मूल की अमेरिकी वकील सीमा नंदा ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएनसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा देने के फैसले की घोषणा की है। यह मुख्य विपक्षी दल का शीर्ष प्रशासनिक पद है।

विज्ञापन


नंदा (48) जून 2018 में डीएनसी के सीईओ के पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय अमेरिकी थीं। उन्होंने पार्टी का शीर्ष पद छोड़ने के फैसले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन


‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की खबर के मुताबिक नंदा के डीएनसी से अचानक बाहर होने के पीछे पूर्व उप रष्ट्रपति जो बाइडन का प्रयास था। वह डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार हैं। उनकी जगह मैरी बेथ कैहिल लेंगी जो इससे पहले 2004 में जॉन कैरी के राष्ट्रपति अभियान का प्रबंधन संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदा ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि दो साल बाद, मैं डीएनसी के सीईओ का पद छोड़ रही हूं। हमनें जो आधारभूत ढांचा तैयार किया है, जो प्राथमिक प्रक्रियाएं हमनें चलाई हैं और जो टीम हमने बनाई है उसे लेकर मैं इससे ज्यादा गौरवान्वित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि मैं हमारे लोकतंत्र के लिए और हर जगह डेमोक्रेट्स की जीत के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगी। 




अमेरिका में नवंबर में बाइडन और मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सीधे मुकाबले की पृष्ठभूमि पूरी तरह तैयार है। ट्रंप राष्ट्रपति पद पर एक और मौके के लिए कोशिश में जुटे हैं। अमेरिकी कानून के मुताबिक कोई व्यक्ति अधिकतम दो बार चार-चार साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद पर रह सकता है।


नंदा के माता-पिता दंत चिकित्सक हैं और वह कनेक्टिकट में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने ब्राउन विश्वविद्यालय और बॉस्टन कॉलेज ऑफ लॉ से पढ़ाई की है। उनकी श्रम एवं रोजगार कानून की भी पृष्ठभूमि रही है और वह न्याय विभाग की नागरिक अधिकारी इकाई में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed