फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American dhol band Shivam Dhol Tasha Pathak to participate in Donald Trump's swearing in ceremony

US: ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक, परेड में भाग लेगा 'शिवम ढोल ताशा पाठक' बैंड

Tue, 07 Jan 2025 06:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 06:53 AM IST
सार

शिवम ढोल ताशा पाठक, जो टेक्सास का एक भारतीय पारंपरिक ड्रम समूह है, अपनी धड़कनों और ऊर्जावान लय के साथ वाशिंगटन डीसी में प्रदर्शन करेगा। यह दुनिया को भारत की समृद्ध संगीत परंपरा की एक झलक देगा, जिसे लाखों लोग देखेंगे। 
 

विज्ञापन
Indian American dhol band Shivam Dhol Tasha Pathak to participate in Donald Trump's swearing in ceremony
डोनाल्ड ट्रंप, नवनिर्वाचित, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वह 20 जनवरी को अपने पद की शपथ लेंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान निकलने वाली भव्य परेड में भाग लेने के लिए एक भारतीय अमेरिकी ढोल बैंड को आमंत्रित किया गया है। यह परेड कैपिटल हिल से व्हाइट हाउस तक निकाली जाएगी। बैंड का परेड में शामिल होना भारतीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 
विज्ञापन


शिवम ढोल ताशा पाठक, जो टेक्सास का एक भारतीय पारंपरिक ड्रम समूह है, अपनी धड़कनों और ऊर्जावान लय के साथ वाशिंगटन डीसी में प्रदर्शन करेगा। यह दुनिया को भारत की समृद्ध संगीत परंपरा की एक झलक देगा, जिसे लाखों लोग देखेंगे। 
विज्ञापन


भारतीय समुदाय के लिए महत्वपूर्ण पल
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह न केवल समूह के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि टेक्सास और अमेरिका तथा दुनिया भर के भारतीय समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण पल होगा। यह पहली बार होगा, जब टेक्सास से एक ऐसा ऊर्जावान भारतीय पारंपरिक ड्रम समूह इतने बड़े मंच पर प्रदर्शन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस समूह का निमंत्रण भारतीय संस्कृति की बढ़ती पहचान और अमेरिका तथा भारत के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों का उत्सव है।


प्रमुख कार्यक्रमों में प्रदर्शन कर चुका समूह
अतीत में, इस समूह ने धार्मिक उत्सवों के अलावा कई तरह के कार्यक्रमों में प्रदर्शन किया है। साथ ही ढोल ताशा की जोरदार आवाज से वैश्विक दर्शकों को परिचित कराया है। इन कार्यक्रमों में प्रमुख हैं- संगीत समारोह, अफ्रीकी और जापानी तालवादकों के साथ सहयोग, हाउडी मोदी कार्यक्रम, एनबीए और एनएचएल के हाफटाइम शो, और आईसीसी टी20 विश्व कप के उद्घाटन समारोह।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed