{"_id":"608084f46e4539031b34a8c8","slug":"indian-american-congressman-raja-krishnamoorthi-says-april-is-sikh-awareness-month-in-illinois","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: इलिनोइस में अप्रैल माह को ‘सिख प्रशंसा और जागरूकता माह’ के तौर पर मान्यता ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: इलिनोइस में अप्रैल माह को ‘सिख प्रशंसा और जागरूकता माह’ के तौर पर मान्यता
Thu, 22 Apr 2021 01:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:33 AM IST
सार
- भारतवंशी सांसद राजा कृष्णमूर्ति का प्रस्ताव संसदीय रिकॉर्ड में शामिल
विज्ञापन
भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति
- फोटो : Facebook/Raja Krishnamoorthi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतवंशी सांसद राजा कृष्णमूर्ति के अपने गृह राज्य इलिनोइस में अप्रैल को ‘सिख प्रशंसा और जागरूकता माह’ के तौर पर मान्यता देने के प्रस्ताव को संसदीय रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दमन एवं भेदभाव झेलने के बावजूद, इन देशभक्त सिख-अमेरिकियों ने लगन दिखाई और नागरिक जीवन में हिस्सा लिया, साथ ही अमेरिकी सेना में भी सेवा दी।
विज्ञापन
कृष्णमूर्ति ने कांग्रेस रिकॉर्ड में दर्ज किए गए बयान में कहा, स्पीकर मैडम, आज मैं अपने गृह राज्य इलिनोइस में अप्रैल माह को ‘सिख प्रशंसा एवं जागरूकता माह’ के तौर पर मान्यता देने का प्रस्ताव देता हूं। उन्होंने कहा कि सिख-अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराधों को देखते हुए यह मान्यता समय से दी जा रही है।
विज्ञापन
हिंसा की सबसे हालिया घटना 15 अप्रैल को इंडियापोलिस स्थित फेडएक्स केंद्र पर हुई जिसमें तीन महिलाओं समेत चार सिखों की मौत हो गई थी। कृष्णमूर्ति ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम अनुयायी 125 वर्ष पहले अमेरिका आए जहां उन्होंने कैलिफोर्निया के खेतों में और वाशिंगटन में लकड़ी की मिलों में काम किया।
विज्ञापन