{"_id":"60dbe68af667f06e016494b3","slug":"indian-american-atul-kashyap-appointed-as-us-interim-ambassador-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी अतुल कश्यप को भारत में अमेरिका का अंतरिम राजदूत नियुक्त किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतवंशी अतुल कश्यप को भारत में अमेरिका का अंतरिम राजदूत नियुक्त किया
Wed, 30 Jun 2021 09:05 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:05 AM IST
सार
- अतुल कश्यप भारत और अमेरिका संबंधों के विशेष जानकार हैं और लंबे समय तक सरकार में भारत संबंधी मामलों में सेवा दे चुके हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के अंतरिम राजदूत अतुल कश्यप
- फोटो : social media
विस्तार
जो बाइडन सरकार ने भारतीय अमेरिकी अतुल कश्यप को भारत में अमेरिका का अंतरिम राजदूत नियुक्त किया है।
विज्ञापन
50 वर्षीय कश्यप भारत और अमेरिका संबंधों के विशेष जानकार हैं और लंबे समय तक सरकार में भारत संबंधी मामलों में सेवा दे चुके हैं।
कश्यप की नियुक्ति से महामारी के बीच भारत और अमेरिका की साझेदारी और मजबूत होगी। वे डेनियल स्मिथ के सेवानिवृत्त होने पर उनकी जगह लेंगे और जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने के लिए नई दिल्ली पहुंचेेंगे। वह पहले भी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में सेवाएं दे चुके हैं।