फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American arrested in New Jersey in USD 13 million tech fraud

US: न्यूजर्सी में भारतीय-अमेरिकी गिरफ्तार, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की तकनीकी धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप

Fri, 01 Sep 2023 07:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Sep 2023 07:59 AM IST
सार

अमेरिकी वकील फिलिप आर सेलिंगर ने बताया कि प्रतिवादी और उसके साजिशकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने अपने कई पीड़ितों को यह बताकर गुमराह किया कि वे एक प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी से संबद्ध एक वैध तकनीकी सहायता कंपनी से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Indian American arrested in New Jersey in USD 13 million tech fraud
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक भारतीय-अमेरिकी को तकनीकी सहायता घोटाले में शामिल होने के आरोप में न्यू जर्सी में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने 7,000 से अधिक पीड़ितों को निशाना बनाकर उनसे 13 मिलियन अमेरिकी डॉलर (107.43 करोड़ रुपये) से अधिक की धोखाधड़ी की। एक अमेरिकी वकील ने गुरुवार को यह जानकारी दी। तकनीकी धोखाधड़ी की साजिश के मामले में आरोपित मनोज यादव नेवार्क संघीय अदालत में अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज जोसे आर अलमोंटे (Jose R. Almonte) के समक्ष पेश हुआ।

विज्ञापन


अमेरिकी वकील फिलिप आर सेलिंगर ने बताया कि प्रतिवादी और उसके साजिशकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने अपने कई पीड़ितों को यह बताकर गुमराह किया कि वे एक प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी से संबद्ध एक वैध तकनीकी सहायता कंपनी से जुड़े हैं। आरोपियों ने सॉफ्टवेयर कंपनी के लोकप्रिय अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर से जुड़े मुद्दों के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने का दावा करने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों से समर्थन सेवाओं के लिए अत्यधिक शुल्क वसूला, जो सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा अधिकृत नहीं थे।

विज्ञापन


एफबीआई के विशेष प्रभारी एजेंट जेम्स ई डेनेही (James E Dennehy) ने कहा, 'हमारा आरोप है कि मनोज यादव ने सॉफ्टवेयर उपयोगकर्ताओं से झूठ बोला और उन्हें उन सेवाओं के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर किया जो आमतौर पर उनकी प्रारंभिक खरीद पर मुफ्त मिलती थीं। इन आरोपो में अधिकतम 20 साल की जेल और 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना या अपराध से हुए सकल लाभ या हानि का दोगुना, जो भी ज्यादा हो लागू किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनेही ने कहा, "उसपर अपने पीड़ितों से जितनी रकम ठगी करने का आरोप लगाया है और पीड़ितों की जितनी संख्या है, वह चौंकाने वाली लगती है। हालांकि, हम सभी तरह के तकनीकी सहायता घोटालों में अविश्वसनीय रूप से तेजी देख रहे हैं। धोखेबाज लोगों से पैसे ऐंठने में काफी कुशल होते हैं, यहां तक कि हममें से वे लोग भी जो सोचते हैं कि हम इतने चालाक हैं कि इसके झांसे में नहीं आएंगे वे भी इनके झांसे में आ जाते हैं। यदि आपको लगता है कि आप पीड़ित हैं, तो कृपया एफबीआई से संपर्क करें।"


संघीय अभियोजकों के अनुसार, 2017 से 2023 तक यादव और उसके साजिशकर्ता, जिनमें से कई भारत में थे, उन्होंने धोखे से खुद को एक प्रमुख अमेरिकी व्यवसाय और अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर कंपनी से संबद्ध तकनीकी सहायता कंपनी के रूप में पेश किया और बड़े पैमाने पर उपयोग किए जाने वाले अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट को डेवलप किया और बेचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed