फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian ambassador in usa taranjit singh sandhu said khalsa uniting not deviding force sikh hero award

Sikh Hero Award: 'खालसा तोड़ने वाली नहीं, जोड़ने वाली ताकत', खालिस्तानियों को राजदूत संधू का करारा जवाब

Mon, 10 Apr 2023 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 10 Apr 2023 03:33 PM IST
सार

संधू ने कहा कि 'सिख धर्म के अहम और आधारभूत सिद्धांतों में वैश्विकता, एकता, समानता, ईमानदारी, सेवा, ध्यान, लोगों के बीच सद्भाव और मन की शांति शामिल है।' 

विज्ञापन
indian ambassador in usa taranjit singh sandhu said khalsa uniting not deviding force sikh hero award
खालसा ध्वज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने खालिस्तानियों को आईना दिखाया है। एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में भारतीय राजदूत ने कहा कि खालसा तोड़ने वाली नहीं बल्कि जोड़ने वाली ताकत है। संधू ने कहा कि कुछ शरारती तत्व सिख धर्म की प्रमुख धार्मिक विशेषताओं को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया के जरिए पेश कर रहे हैं। संधू का यह बयान उन घटनाओं के बाद आया है, जिनमें खालिस्तानियों ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में स्थित भारतीय दूतावास पर हमला किया था। 

विज्ञापन


बताए सिख धर्म के आधारभूत सिद्धांत
भारतीय राजदूत ने शनिवार को वॉशिंगटन में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में सिख हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कई चर्चित अमेरिकी सिखों को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में संधू ने कहा कि 'खालसा का गठन गुरु गोबिंद सिंह ने बैसाखी के दिन किया था। खालसा जोड़ने वाली ताकत है ना कि तोड़ने वाली।' बता दें कि खालसा परंपरा की शुरुआत 1699 में हुई थी। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के अहम और आधारभूत सिद्धांतों में वैश्विकता, एकता, समानता, ईमानदारी, सेवा, ध्यान, लोगों के बीच सद्भाव और मन की शांति शामिल है। 
विज्ञापन


'खालसा ध्वज शांति का प्रतीक'
भारतीय राजदूत ने कहा कि खालसा ध्वज एकता, शांति और वैश्विक प्यार का ध्वज है। सिख धर्म समावेश, भाईचारे, प्यार, समानता और विविधता का धर्म है। हमें सिख धर्म की धार्मिक विशेषताओं का ध्यान रखना चाहिए ना कि उन बातों जो कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिए फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और डिजिटाइजेशन आदि क्षेत्रों में भारत तेजी से विकास कर रहा है। ऐसे में पंजाब और खासकर पंजाब के युवाओं को इसका फायदा उठाना चाहिए और देश की आर्थिक, वित्तीय तरक्की के साथ जुड़ना चाहिए। संधू ने कहा कि भारत में अब नई शिक्षा नीति लागू हो रही है और इसका आने वाली पीढ़ी को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिख ऑफ अमेरिका संस्था के चेयरमैन जसदीप सिंह जस्सी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे समुदाय में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। तरणजीत सिंह संधू के अलावा दर्शन सिंह धालीवाल, , गुरबीर सिंह ग्रेवाल, रवि सिंह भल्ला और मनराज सिंह कहलो को भी सम्मानित किया गया। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सिख पुलिस अधिकारी संदीप धालीवाल को मरणोपरांत ये अवार्ड दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed