{"_id":"6377790de20c3b24c065efa8","slug":"india-wins-excellence-in-leadership-in-family-planning-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCELL Award 2022: भारत ने जीता 'लीडरशिप इन फैमिली प्लानिंग अवॉर्ड', केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
EXCELL Award 2022: भारत ने जीता 'लीडरशिप इन फैमिली प्लानिंग अवॉर्ड', केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात
Fri, 18 Nov 2022 05:52 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:52 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, यह पुरस्कार सही जानकारी और विश्वसनीय सेवाओं के आधार पर गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन के विकल्पों तक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रयासों की पहचान है।
विज्ञापन
एक्सेल अवॉर्ड्स-2022
- फोटो : पीआईबी
विस्तार
थाईलैंड की खाड़ी के पूर्वी तट पर बसे शहर पट्टाया में परिवार नियोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें 'कंट्री कैटगरी' में भारत ने 'लीडरशिप इन फैमिली प्लानिंग अवॉर्ड्स-2022' (एक्सेल) जीता है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्विटर पर कहा, भारत ने प्रतिष्ठित एक्सेल (एक्सीलेंस इन लीडरशिप फॉर फैमिली प्लानिंग) अवॉर्ड जीता है। यह पुरस्कार सही जानकारी और विश्वसनीय सेवाओं के आधार पर गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन के विकल्पों तक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रयासों की पहचान है।
विज्ञापन
भारत 'कंट्री कैटगरी' में एक्सेल अवॉर्ड-2022 पाने वाला इकलौता देश बन गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत ने आधुनिक गर्भनिरोध तरीकों को अपनाने में उत्कृष्ट प्रगति की है। दंपत्तियों को परिवार नियोजन को लेकर विकल्प बनाने में मदद मिली है। ये राष्ट्र परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-5 के आंकड़ों में भी परिलक्षित होता है।
विज्ञापन
एनएफएचएस-5 के आंकड़ों के मुताबिक, एनएफएचएस-4 की तुलना में देश में कुल गर्भनिरोधक प्रसार दर (सीपीआर) 54 फीसदी से बढ़कर 67 फीसदी हो गई है। इसी तरह, परिवार निजोजन की अपूर्ण जरूरतों में 13 फीसदी से 9 फीसदी तक की महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई है।