फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India, US, Israel working together on 5-G network, cooperation in future technology and development starts

5G पर साथ काम कर रहे भारत-अमेरिका-इस्राइल, भविष्य की तकनीक और विकास क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

Wed, 09 Sep 2020 01:05 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 09 Sep 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
India, US, Israel working together on 5-G network, cooperation in future technology and development starts
5G Network - फोटो : amar ujala

भविष्य की तकनीक और विकास के क्षेत्र में भारत, अमेरिका और इस्राइल ने सहयोग शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में एक पारदर्शी, टिकाऊ और सुरक्षित 5-जी नेटवर्क तैयार करना भी शामिल है। अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास संबंधी शीर्ष एजेंसी यूएसएआईडी की उच्च अधिकारी बॉनी ग्लिक ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी बॉनी ग्लिक ने कहा- बेंगलुरु, सिलिकॉन वैली व तेल अवीव में होगा काम
यूएसएआईडी की उप प्रशासक बॉनी ग्लिक ने बताया कि इस तकनीक पर शोध तीनों देशों के तीन टेक्नोलॉजी हब बेंगलुरु, सिलिकॉन वैली और तेल अवीव शहरों में होगी। ये तीनों देश नहीं चाहते हैं कि चीन की कंपनियां इस मामले में विस्तार करें और उन्हें पिछड़ना पड़े। ग्लिक ने कहा, हम अगली पीढ़ी की तकनीक पर मिलकर काम कर रहे हैं और इसके बेहतरीन नतीजे सामने आएंगे। इस पर पिछले सप्ताह भारत, अमेरिका और इस्राइल की बेहद अहम बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन


इस वर्चुअल बैठक में भारत और इस्राइल के राजदूत भी शामिल हुए। बता दें कि चीन को रोकने के मकसद से दो माह पूर्व ही अमेरिका ने ब्राजील से स्पष्ट तौर पर कहा था कि वह 5-जी नेटवर्क का ठेका चीनी कंपनी हुवावे को न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का खास योगदान
अमेरिका में भारतीय समुदाय के नेता एमआर रंगास्वामी ने बताया कि तीन देशों के बीच तकनीकी क्षेत्र में यह सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं में हुए कार्यक्रमों का परिणाम है। उन्होंने कहा, जो भारतीय अमेरिका या इस्राइल में रहते हैं उनके और स्थानीय लोगों के बीच संबंध बेहतर हुए हैं और इसमें पीएम मोदी का काफी योगदान है। इस लिहाज से जुलाई 2017 में पीएम का इस्राइल दौरा ऐतिहासिक रहा है।


नाम लिए बिना चीन पर तंज
शीर्ष अधिकारी बॉनी ग्लिक ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि एक बात तो स्पष्ट है, 5-जी नेटवर्क मामले में हम किसी एक देश का दबदबा कायम नहीं होने देंगे। ये गलतफहमी दूर हो जानी चाहिए। जब तीनों देश रक्षा व दूसरे मामलों में सहयोग कर सकते हैं तो 5-जी पर क्यों नहीं। कुछ चीजें पब्लिक नहीं की जा सकतीं, लेकिन तीनों देश जल प्रबंधन और सुरक्षा पर भी साथ काम कर रहे हैं।

5G पर साथ काम कर रहे भारत-अमेरिका-इस्राइल, भविष्य की तकनीक और विकास क्षेत्र में भी सहयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed