फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India to help Nepal despite border dispute, will give Rs 2.33 crore to Pashupatinath temple

सीमा विवाद के बावजूद नेपाल की मदद करेगा भारत, पशुपतिनाथ मंदिर को देगा 2.33 करोड़ रुपये

Wed, 17 Jun 2020 02:05 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 17 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
India to help Nepal despite border dispute, will give Rs 2.33 crore to Pashupatinath temple
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

नेपाल से जारी तनाव के बावजूद भारत ने यहां पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में 2.33 करोड़ रुपये की लागत से स्वच्छता केंद्र के निर्माण की प्रतिबद्धता जताई है। श्रद्धालुओं के लिए इस पवित्र स्थल पर सुधार करने के मकसद से स्वच्छता केंद्र का निर्माण होगा। इस परियोजना का निर्माण ‘नेपाल-भारत मैत्री विकास साझेदारी’ के तहत भारत की उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास योजना के तौर पर होगा।

विज्ञापन


पशुपतिनाथ मंदिर में स्वच्छता केंद्र के निर्माण के लिए भारतीय दूतावास, नेपाल का संघीय मामला मंत्रालय, सामान्य प्रशासन और काठमांडो महानगरीय शहर के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के तहत भी सूचीबद्ध है। यहां भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस पहल के तहत, भारत ने स्वच्छता केंद्र के लिए 3.72 करोड़ नेपाली रुपये (2.33 करोड़ भारतीय रुपये) की आर्थिक सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन


इसका क्रियान्वयन नेपाल सरकार के निर्धारित नियमों के अनुरूप काठमांडो महानगरीय शहर 15 माह में करेगा। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल का सबसे बड़ा मंदिर परिसर है और बागमती नदी के दोनों तरफ फैला हुआ है जहां हर दिन नेपाल और भारत से हजारों श्रद्धालु आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर जारी है विवाद

पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए भारत द्वारा यह मदद ऐसे समय में दी जा रही है, जब दोनों देशों के बीच सीमा विवाद बढ़ा हुआ है। नेपाली संसद के निचले सदन ने भारत के उत्तराखंड के लिपुलेख, कालापानी और लिमपियाधुरा को अपने नए मानचित्र में शामिल करने के लिए संविधान में संशोधन के मकसद से एक विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया। भारत ने यह कदम अस्वीकार्य बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed