फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India taking S-400 missile system from Russia is our Problem: America

भारत का रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली लेना हमारी समस्या: अमेरिका

Sat, 20 Jul 2019 07:10 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 20 Jul 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
India taking S-400 missile system from Russia is our Problem: America
एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के एक सर्वोच्च कमांडर ने कहा कि भारत का रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली हासिल करना अमेरिका के लिए एक समस्या है और कहा कि वाशिंगटन इस मुद्दे पर भारत के साथ बातचीत करता रहेगा। भारत ने रूस के साथ पिछले साल अक्तूबर में एक समझौता किया था जिसके तहत 40 हजार करोड़ की लागत से एस-400 मिसाइल प्रणाली ली जानी है। 

विज्ञापन


हिंद प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल फिलिप डेविडसन ने कोलाराडो में एस्पन सिक्योरिटी फोरम को बताया, भारत एस-400 हासिल कर रहा है। यह रूस की वायु रक्षा प्रणाली है। यह थोड़ी समस्या है। लेकिन हम बातचीत जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


डेविडसन की यह प्रतिक्रिया पूर्व अमेरिकी कूटनीतिज्ञ निक बर्न्स के एक सवाल पर आई। बर्न्स ने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि वह भारत को यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली की खरीद उसके लिये लाभदायी नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी उपकरण दुनियाभर में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed